---विज्ञापन---

MI ने महेला जयवर्धने को दी नई जिम्मेदारी, जहीर खान का हुआ प्रमोशन

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुंबई फ्रेंचाइजी ने जहीर खान को हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के पद पर पद्दोन्नत किया है। जबकि जयवर्धने को हेड ऑफ परफॉर्मेंस के पद पर नियुक्त किया है। दोनों के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुंबई फ्रेंचाइजी ने जहीर खान को हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के पद पर पद्दोन्नत किया है। जबकि जयवर्धने को हेड ऑफ परफॉर्मेंस के पद पर नियुक्त किया है। दोनों के पास अब नई जिम्मेदारी मिल गई है।

अभी पढ़ें IND vs AUS T20: भारतीय दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगे 3 बड़े झटके, ये दिग्गज हुए बाहर

---विज्ञापन---

कई लीग में टीम खरीद चुकी है MI फ्रेंचाइजी

MI का विस्तार हो चुका है, जिसमें अब मुंबई इंडियंस के साथ MI अमीरात और MI केप टाउन टीम भी शामिल हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने इन तीनों टीमों के लिए एक केंद्रीय टीम की आवश्यकता को जरूरी समझा है। मुंबई फ्रेचाइजी दुनिया भर की लीगों में अपना वर्चस्व बनाना चाहती है।

जहीर-जयवर्धने को मिली नई जिम्मेदारी

जयवर्धने तीनों ही टीमों के अब ग्लोबल कोच भी रहेंगे। वे मुंबई इंडियंस समेत की तीनों टीमों के लिए अलग-अलग तीन नए कोच नियुक्त किए जाएंगे। वहीं जहीर खान अब खिलाड़ियों को डेवलप करेंगे। जहीर के पास टैलेंट को ढूंढने और अपनी एमआई फ्रेंचाइजी को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी रहेगी। अपनी इसी नीति के लिए मुंबई फ्रेंचाइजी फेमस है। मुंबई ने कई टैलेंटड खिलाड़ियों को खोजा और उन्हें मौके दिए हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें ICC T20I Rankings में कोहली ने लगाई 14 स्थानों की ‘विराट’ छलांग, जानें अब किस नंबर पर हैं Kohli

पांच बार की चैंपियन टीम है MI

जयवर्धने साल 2017 में मुंबई के हेड कोच बने हुए थे और अब तक इस पद पर रहे। इस दौरान टीम तीन बार चैंपियन बनी। जहीर खान क्रिकेट संचालन निदेशक रहे थे। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। मुंबई टीम 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में आईपीएल खिताब जीते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2022 03:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola