Pele Records: इस दुनिया ने एक महान फुटबॉलर खो दिया है। सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में से एक ब्राजील के दिग्गज पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि की है। कोलन कैंसर से उनकी मृत्यु हुई। ब्राजील के एक छोटे से इलाके से आए पेले ने दुनिया में फुटबॉल की परिभाषा ही बदल कर रख दी थी।
गरीबी में पले बढ़े पेले ने फुटबॉल में बहुद नाम कमाया और ऐसे रिकॉर्ड बना डाले, जो आज तक नहीं टूटे हैं। हम आपके लिए इस खबर में उनके रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जो बताते हैं कि पेले कितने बड़े फुटबॉलर क्यों थे।
पेले के रिकॉर्ड पर एक नजर
- अपने देश को तीन विश्वकप जिताने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं पेले। 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप जिताया था।
- पेले 18 साल की उम्र से पहले फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।
- 1958 फीफा वर्ल्ड कप में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में उन्होंने दो गोल दागे थे।
- पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे हैं, पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैचों में 77 गोल दागे।
- पेले ने 1971 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।
दिग्गज फुटबॉलर रहे पेले के नाम दर्ज है ये खास रिकॉर्ड
पेले अपने पहले ही विश्वकप में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 17 वर्ष और 239 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप में वेल्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड कप का पहला गोल दागा था। इस तरह वह इस टूर्नामेंट में गोल दागने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए थे। खास बात ये भी है कि 17 साल और 244 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में उन्होंने फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक गोल भी दागे।
और पढ़िए – आपको पता है फुटबॉलर पेले का भारत से जुड़ा यह कनेक्शन, खेला था शानदार मैच
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines