France vs England: इंग्लैंड फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस ने इंग्लैंड का 2-1 से हरा दिया। हार ने इंग्लिश टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया। मैच काफी रोमांचक था। इग्लैंड के पास स्कोर को बराबर करने का मौका था, लेकिन कप्तान हैरी कने अहम मौके पर पेनल्टी चूक गए। इस किक को इंग्लैंड की हार का कारण बताया जा रहा है।
और पढ़िए – Morocco vs Portugal: बेंच पर बैठेंगे रोनाल्डो, प्लेइंग लाइनअप से कोच ने रखा बाहर
https://twitter.com/TomAfc81/status/1601687558232199170
ओरेलियन चूआमेनी ने 17वें मिनट में ही गोल कर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई थी, लेकिन 54वें मिनट में केन ने पेनल्टी किक पर गोल दागते हुए स्कोर बराबर कर लिया था. इसके बाद फ्रांस काउंटर अटैक किया। 78वें मिनट में ओलिविए जिरू ने हेडर लगाते हुए गोल दागा और फ्रांस को एक बार फिर से आगे कर दिया। छह मिनट बाद ही इंग्लैंड को एक बार फिर से स्कोर बराबर करने का मौका मिला, लेकिन इस बार केन पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके। गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल की हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो, देखें वीडियो
जब हैरी केन पेनल्टी किक ले रहे थे उस वक्त सारे फ्रांस के खिलाड़ियों की सासें थमीं हुई थी। केन के किक लगान के बाद जब गेद गोल पोस्ट के ऊपर से निकली तो फ्रांस के खिलाड़ियों का खुशी का ठिकान नहीं रहा। फ्रांसीसी सुपरस्टार एमबापे तो दूर खड़े होकर हंसते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया
फ्रांस ने पहली बार वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया है। इससे पहले 1966 और 1982 में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराया था। फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है। फ्रांस अब इतिहास रचने से बस दो कदम दूर है। फ्रांस की टीम अगर टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहती है तो पिछले 60 साल में लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। पिछली बार ऐसा ब्राजील ने किया था। उसने 1958 और 1962 में लगातार दो वर्ल्ड कप जीते थे। इसके बाद से कोई टीम लगातार दो वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines