---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल की हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो, देखें वीडियो

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक के बाद एक उलटफेर हो रहे हैं। शनिवार को पुर्तगाल-मोरक्को के बीच खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। इसके साथ ही मोरक्को ने सेमीफाइनल में एंट्री ले ली। पुर्तगाल की हार के बाद स्टार […]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक के बाद एक उलटफेर हो रहे हैं। शनिवार को पुर्तगाल-मोरक्को के बीच खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। इसके साथ ही मोरक्को ने सेमीफाइनल में एंट्री ले ली। पुर्तगाल की हार के बाद स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो काफी भावुक दिखे। वह आंसुओं में नजर आए। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

और पढ़िए FIFA World Cup 2022: मेसी का मुकाबला लुका मोड्रिक से…ये हैं सेमीफाइनल की चार टीमें, देखें शेड्यूल

---विज्ञापन---

अहम मुकाबले में रहे बेंच पर 

रोनाल्डो को अहम मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। उन्हें एक बार फिर कोच ने प्लेइंग लाइनअप में शामिल नहीं किया था। रोनाल्डो शनिवार को क्वार्टरफाइनल के अहम मुकाबले में भी बेंच पर रहे। हालांकि वह पहले हाफ के बाद आए। पुर्तगाल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। उनकी टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई और मुकाबला हार गई। वहीं मोरक्को की ओर से यूसुफ एन नेस्यारी ने 42वें मिनट में एक गोल दागा। जबकि वालिद चेद्रिया ने 90+3 मिनट में गोल दागा, लेकिन इसे अमान्य करार दे दिया गया। चेद्रिया को गोल के बाद रेड कार्ड दिखाया गया।

---विज्ञापन---

नए स्टार को मौका

दरअसल, पुर्तगाल टीम ने रोनाल्डो की जगह पिछले दो मुकाबलों में नए स्टार को मौका दिया। प्री-क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 6-1 से शिकस्त देकर पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में पुर्तगाल को गोंसालो रामोस के रूप में एक नया स्टार मिला, जिन्होंने हैट्रिक लगाई। 21 वर्ष के रामोस को सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह मैदान पर उतारा गया था। वहीं रोनाल्डो दूसरे हाफ में उतरे थे। कहा जा रहा है कि यह रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप है। यदि ऐसा हुआ तो रोनाल्डो इस मैच को कभी नहीं भुला पाएंगे। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल क्वार्टरफाइनल में पहली बार कोई मैच हारा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए France vs England: इस किक ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, हैरी केन ने मिस की पेनल्टी, एमबापे की हंसी…देखें Video

---विज्ञापन---

मोरक्को ने रचा इतिहास

मोरक्को ने इस जीत के बाद इतिहास रच दिया। वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। इससे पहले 1990 में कैमरून, 2002 में सेनेगल और 2010 में घाना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। पुर्तगाल टीम 1966 और 2006 में दो बार ही टॉप-4 में पहुंची है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 10, 2022 10:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola