France vs England: फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में शनिवार (10 दिसंबर) देर रात को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। हर पल बदलते मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पेलल्टी चूक गए।
फ्रांस ने पहली बार वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया है। इससे पहले 1966 और 1982 में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराया था। फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है। दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, लेकिन 17वें मिनट में फ्रांस के ओरेलियेन चुआमेनी ने बॉक्स के बाहर से गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
और पढ़िए – Morocco vs Portugal: बेंच पर बैठेंगे रोनाल्डो, प्लेइंग लाइनअप से कोच ने रखा बाहर
पेनल्टी चूक गए केन
हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 का रहा। कप्तान हैरी केन ने इस पर गोल दाग इंग्लैंड की वापसी कराई। 78वें मिनट में फ्रांस के ओलिवर जिरूड ने ग्रीजमैन के शानदार पास पर हेडर से गोल दाग एक बार फिर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 81वें मिनट में फ्रांस के हर्नांडीस ने इंग्लैंड के मेसन माउंट पर फाउल किया। इससे इंग्लैंड को पेनल्टी मिला। हैरी केन फिर से पेनल्टी स्ट्रोक लेने आए, लेकिन इस बार चूक गए और गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल की हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो, देखें वीडियो
इतिहास रचने से बस दो कदम दूर फ्रांस
फ्रांस अब इतिहास रचने से बस दो कदम दूर है। फ्रांस की टीम अगर टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहती है तो पिछले 60 साल में लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। पिछली बार ऐसा ब्राजील ने किया था। उसने 1958 और 1962 में लगातार दो वर्ल्ड कप जीते थे। इसके बाद से कोई टीम लगातार दो वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines