Lionel Messi: विश्व के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह इस साल कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे। 35 साल के मेसी अपने करियर का पांचवा फीफा वर्ल्ड कप खेलेंगे। संन्यास का ऐलान की घोषणा उन्होंने सेबास्टियन विग्नोलो के साथ एक इंटरव्यू के दौरान की है।
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: साउथ अफ्रीका ने जीता मैच, संजू सैमसन ने दिल
मेसी ने बताया कि यह (कतर फीफा वर्ल्ड कप) उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। मेसी ने इंटरव्यू में कहा, मैंने पहले ही फैसला ले लिया है और टीम को इसकी जानकारी भी दे गी है। यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा।’
आखिरी विश्व कप में सब कुछ अच्छा हो- मेसी
मेसी ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं कतर में होने वाले फीफा विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहां हूं। हालांकि इसे लेकर मैं थोड़ परेशान भी हूं कि क्या होगा। मेरा आखिरी विश्व कप है यह कैसा होगा। मैं चाहता हूं कि सब कुछ अच्छा हो।’
लियोनल मेसी ने खेले 4 विश्व कप
मेसी ने अब तक 2006, 2010, 2014 और 2018 में वर्ल्ड कप खेला है। अर्जेंटीना की टीम ने 2014 में फाइनल तक का सफर तय भी किया था, लेकिन वह खिताब जीतने से एक कदम दूर रह गई थी, उस वक्त जर्मनी ने वर्ल्ड कप जीता था। अब कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप-2022 में यह टीम अपने अभियान का आगाज ग्रुप-सी में 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
164 इंटरनेशनल मैचों में 90 गोल दाग चुके मेसी
मेसी अर्जेंटीना टीम के कप्तान हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के लिए अब तक कुल चार विश्व कप खेल हैं। मेसी ने अपने नेशनल टीम के लिए साल 2005 में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह कुल 164 इंटरनेशनल मैचों में 90 गोल दाग चुके हैं।
लियोनेल मेसी रिकॉर्ड के बादशाह हैं
लियोनेल मेसी ग्रेट फुटबॉलर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल में अर्जेंटीना के लिए 90 गोल दागे हैं। इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117 गोल) के नाम है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines