FIH Hockey World Cup 2023: स्वतंत्र भारत में जिस खेल में हमारा डोमिनेंस था वो हॉकी था। आजादी के बाद एक खेल जिसने गर्व से हमारे सिर को ऊंचा किया। लेकिन समय के साथ हमने इस शानदार खेल की अपने देश में दर्गति कर दी। चाहे कारण जो भी हो, जिस खेल ने हमें ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल दिए उसे हाशिए पर छोड़ दिया गया।
भारत ने एक मात्र वर्ल्ड कप 1975 में जीता
एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारा डोमिनेंस था। सिर्फ वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन अच्छे नहीं रहे। भारत ने एक मात्र वर्ल्ड कप 1975 में जीता है। इसके बाद से हम किसी भी वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि इस बार भारत की उम्मीदें जोश से भरी टीम इंडिया से है।
हरमनप्रीत सिंह की टीम में है दम
भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग-फ्लिक खिलाड़ियों में से एक हरमनप्रीत सिंह करेंगे। जिसमें पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह जैसे दिग्गज और पूर्व कप्तान युवा प्रतिभाओं से भरी टीम का मार्गदर्शन करेंगे। राउरकेला में टूर्नामेंट के पहले दिन भारत अपने पूल डी अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ करेगा।
2018 में भारत क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था भारत
1971 से 2018 तक भारत ने वर्ल्ड कप में कुल 95 मैच खेले, जिसमें 40 में जीत दर्ज की। वहीं 41 मुकाबले हारे हैं। 14 मैच ड्रॉ भी रहे। वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1975 में रहा, जब भारत ने पहली बार खिताब जीता। इसके बाद भारतीय टीम कभी भी खिताब के करीब नहीं पहुंच पाई। पिछले वर्ल्ड कप का मेजबान भी भारत ही था। 2018 में भारत क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।
और पढ़िए – Hockey World Cup 2023: कैसे खरीद सकते हैं टिकट, क्या होगी कीमत, जानिए
और पढ़िए – IND vs SL: खाता भी नहीं खोल पाए धनंजय डी सिल्वा, अक्षर ने पहली ही गेंद पर बिखेर दिए स्टंप
लगातार दूसरी बार भारत में हो रहा हॉकी वर्ल्ड कप
इस बार का हॉकी वर्ल्ड कप ओडिशा में खेला जाएगा। ये लगातार दूसरी बार है जब किसी देश को वर्ल्ड कप होस्ट करने का मौका मिला। ओडिशा के लिए ये गर्व की बात है। 2018 वर्ल्ड में सारे मैच भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में सारे मैच खेले गए थे। लेकिन इस राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम और भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम दोनों जगह मैच खेले जाएंगे। राउरकेला में 20 मैच होंगे जबकि फाइनल सहित 24 मैच भुवनेश्वर में खेले जाएंगे।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत की टीम
गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक और श्रीजेश परट्टू रवींद्रन
डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप.
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह.
फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह.
एक्स्ट्रा प्लेयर : राजकुमार पाल और जुगराज सिंह
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines