Morocco vs Croatia: फीफा विश्वकप में 18 दिसंबर को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खिताबी मुकाबला होगा, लेकिन उससे पहले आज मोरक्को और क्रोएशिया के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा, दोनों टीमें सेमीफाइनल में हार गई थी। लेकिन आज मोरक्को के पास इतिहास रचने का मौका है, ऐसे में मोरक्को और क्रोएशिया के बीच तकड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
मोरक्को बना सकता है इतिहास
मोरक्को ने इस बार के फीफा वर्ल्ड कप में अपने खेल से सबको हैरान किया और टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम चार में पहुंच गई थी, मोरक्को ऐसा पहला अफ्रीकन देश है जो फीफा के सेमीफाइनल तक पहुंचा है, लेकिन सेमीफाइनल की हार के बाद भी मोरक्को के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है, क्योंकि अगर मोरक्को जीतती है तो वह फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान पर रहने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन जाएगी। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: मिस्लाव ओसेक ने दागा धमाकेदार गोल, यासीन बोनो खा गए गच्चा, देखें वीडियो
223 करोड़ रुपए मिलेंगे
खास बात यह है कि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ज्यादा इनाम राशि मिलती है, इस बार मोरक्को और क्रोएशिया में से जो भी टीम तीसरे स्थान पर रहेगी उसे इनाम के तौर पर 223 करोड़ रुपए मिलेंगे। जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 206 करोड़ रुपए मिलेंगे। दोनों टीमें आज तीसरे स्थान के लिए कतर के अल रयान के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होगी। इसके अलावा जो टीम तीसरे स्थान पर रहती है उसे ब्रॉन्ज मेडल से भी सम्मानित किया जाता है।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: आन-बान-शान से क्रोएशिया ने जीता तीसरा स्थान, मोरक्को के डिफेंस ने किया निराश
मोरक्को वर्सेस क्रोएशिया
वहीं बात अगर मोरक्को और क्रोएशिया के हेड टू हेड रिकॉर्ड की जाए तो दोनों टीमों का अब तक दो बार ही आमना-सामना हुआ है, जिसमें दोनों टीमों के बीच ड्रॉ पर मुकाबले खत्म हुए हैं, इस बार भी मोरक्को और क्रोएशिया के बीच मुकाबला हुआ था, यह मैच भी 0-0 से ड्रॉ हो गया था। वहीं आज दोनों टीमें तीसरी बार आमने सामने होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines