---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: आन-बान-शान से क्रोएशिया ने जीता तीसरा स्थान, मोरक्को के डिफेंस ने किया निराश

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 के तहत तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया-मोरक्को के बीच भिड़ंत देखने को मिली। सिल्वर मेडल मुकाबले के लिए शनिवार को खेले गए इस मैच में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से शिकस्त दी। हालांकि दोनों टीमों की शुरुआत शानदार रही। क्रोएशिया के लिए जोस्को ग्वार्डियल ने महत 7वें मिनट […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 के तहत तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया-मोरक्को के बीच भिड़ंत देखने को मिली। सिल्वर मेडल मुकाबले के लिए शनिवार को खेले गए इस मैच में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से शिकस्त दी। हालांकि दोनों टीमों की शुरुआत शानदार रही। क्रोएशिया के लिए जोस्को ग्वार्डियल ने महत 7वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद नौवें मिनट में ही मोरक्को के फुटबॉलर अचरफ दारी ने गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। दोनों टीमों के बीच इसके बाद गोल के लिए जद्दोजहद चलती रही।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: फाइनल में गोल्डन बूट को लेकर Lionel Messi, Embappe समेत इन खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर

---विज्ञापन---

42वें मिनट में मिस्लाव ने किया गोल

क्रोएशिया के लिए 42वें मिनट में मिस्लाव ओरसिक ने गोल दाग अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। हाफ टाइम से ठीक पहले हुए इस गोल ने क्रोएशिया को शानदार बढ़त दिला दी।

---विज्ञापन---

इसके बाद दोनों टीमों के बीच अंत तक कांटे की टक्कर चलती रही, लेकिन कोई भी टीम गोल स्कोर नहीं कर सकी। अंतत: तीसरे स्थान पर क्रोएशिया ने कब्जा जमा लिया। इस मैच में मोरक्को के डिफेंस ने निराश किया। इससे क्रोएशिया को उस पर हावी होने का मौका मिल गया।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना को 36 साल बाद खिताब जिताने मैदान पर उतरेंगे Lionel Messi, फ्री में ऐसे देख सकेंगे लाइव

---विज्ञापन---

पिछले वर्ल्ड कप में उपविजेता रही थी क्रोएशिया 

क्रोएशिया पिछले वर्ल्ड कप में फ्रांस से हारकर उपविजेता रही थी। इस बार सेमीफाइनल में उसे अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा। वहीं मोरक्को ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब उसे चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। यह पहली बार था जब मोरक्को की टीम टूर्नामेंट में इतने आगे तक जा पाई।

---विज्ञापन---

ये होगी फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी

हालांकि मोरक्को और क्रोएशिया की टीम हारकर भी मालामाल होंगी। तीसरे नंबर की टीम क्रोएशिया को प्राइज मनी के तौर पर 223 करोड़ रुपये मिलेंगे तो वहीं मोरक्को को 206 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वर्ल्ड कप विजेता को बड़ी रकम मिलेगी। विजेता को 347 करोड़ रुपये और उप-विजेता- 248 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 17, 2022 10:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola