हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup: विवादित गोल की वजह से बाहर हुआ जर्मनी? सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

विज्ञापन

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को ग्रुप ई के मैच में फिर से बड़ा उलटफेर हो गया। जापान ने बड़ा उलटफेर करते हुए स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही जापान ने 20 साल बाद टूर्नामेंट के नॉक आउट में अपनी जगह पक्की की। विश्व कप के इतिहास में सबसे नाटकीय शामों में से एक में एशियाई दिग्गजों ने दूसरे हाफ में अविश्वसनीय वापसी की और 2010 के विश्व चैंपियन स्पेन को 2-1 से हराया। स्पेन की हार ने 2014 के विश्व चैंपियन जर्मनी को नॉकआउट किया।

FIFA World Cup 2022: रोनाल्डो का गोल के लिए दावा ठोकने पर विवाद, पत्रकार को किया मैसेज, एडिडास ने जारी किया ये बयान

जर्मनी वर्ल्ड कप से हुआ बाहर

जर्मनी ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में कोस्टा रिका को 4-2 से मात दी लेकिन फिर भी वह नॉकआउट में जगह नहीं बना पाई। उनकी इस जीत पर स्पेन की हार भारी पड़ी। जर्मनी के बाहर होते ही एक बहस शुरू हो गई है। एक गोल को लेकर लोग दो खेमों में बट गए हैं। मैच में जापान ने 2-1 से जीत दर्ज की। हालांकि उनके दूसरे गोल को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन

VAR पर हुआ विवाद

फैंस का कहना है कि गोल नहीं दिया जाना चाहिए था वहीं कुछ का मानना है कि सही फैसला किया गया। जापान-स्पेन मैच के दूसरे हाफ में तनाका ने कोरू मितोमा की सहायता के बाद ही गोल किया। हालांकि अंतिम स्ट्राइक पर सवाल नहीं था, जिस तरह से मितोमा ने टचलाइन के पास गेंद को प्राप्त किया और फिर उसे अपने टीम के साथी को दे दिया, उससे विवाद खड़ा हो गया।

Ghana vs Korea Republic: ‘सुपरमैन’ बना कोरियाई प्लेयर…हेडर से दागा दनदनाता गोल, घाना का गोलकीपर चारो खाने चित, Watch

विज्ञापन

मैदान पर मौजूद रेफरी ने गोल नहीं दिया और फैसला VAR पर छोड़ा गया। मैच रेफरी का मानना था कि गेंद टचलाइन के बाहर चली गई थी जिसे वह आउट ऑफ प्ले (फिर से खेल शुरू होना) हो गई। हालांकि VAR ने इस फैसले का पलट दिया और गोल दिया गया। इसके बाद फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ इसे गोल मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे गोल नहीं मान रहे हैं। इसी विवादित गोल की वजह से जर्मनी वर्ल्ड कप से नॉकआउट हो गया।

और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola