FIFA World Cup: अर्जेंटीना और फ्रांस में से कौन फीफा विश्वकप की ट्रॉफी उठाएगा, इसका फैसला 18 दिसंबर को जाएगा, लेकिन इस बार फ्रांस के पास 60 साल पुराना करिश्मा दोहराने का पूरा मौका है, जबकि अर्जेंटीना की टीम भी अपना तीसरा खिताब जीतने के साथ कप्तान लियोनल मेसी की विदाई करना चाहेंगी। जानिए इस 60 साल पुराने करिश्में के बारे में।
फ्रांस के पास इतिहास दोहराने का मौका
फ्रांस के पास इतिहास दोहराने का सुनहरा मौका है, क्योंकि अगर फ्रांस की टीम फीफा विश्वकप जीतती है तो वह अपने नाम एक बड़ा रिकार्ड कर लेगी। दरअसल, 1962 के बाद से किसी भी टीम ने लगातार दो बार फीफा वर्ल्ड कप नहीं जीता है, इस रिकॉर्ड को 60 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी टीम यह कारनामा नहीं दोहरा सकी है, ऐसे में अगर फ्रांस की टीम खिताब जीतने में कामयाब होती है, तो वह यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।
फ्रांस के टागरेट पर ब्राजील का रिकॉर्ड
बता दें कि पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने 60 साल पहले लगातार दो फीफा विश्वकप जीते थे, ब्राजील ने 1958 के बाद लगातार दूसरी बार 1962 में फीफा विश्वकप जीतने का कारनामा किया था। 60 साल हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई भी टीम लगातार दूसरा विश्वकप नहीं जीत पाई है।
इटली भी जीत चुकी हैं लगातार दो खिताब
ब्राजील से पहले यह कारनामा केवल इटली ने किया था, इटली ने भी लगातार दो विश्वकप जीते थे, इटली ने 1934 और 1938 में लगातार दो बार विश्व चैंपियन का खिताब जीता था।
अब यह मौका फ्रांस के पास भी है, अगर फ्रांस की टीम फीफा जीतती है तो वह लगातार दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। बता दें कि 2018 के विश्वकप में भी फ्रांस ने शानदार जीत हासिल की थी, ऐसे में फ्रांस की टीम कल का मैच जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
अर्जेंटीना की टीम मेसी को देना चाहेगी विजयी विदाई
वहीं अर्जेंटीना की टीम भी 38 सालों से खिताब के इंतजार में हैं। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम अपने कप्तान लियोनल मेसी को विजयी विदाई देना चाहेगी, क्योंकि मेसी पहले ही कह चुके हैं कि फीफा वर्ल्ड कप उनका आखिरी मैच होगा। बता दें कि अर्जेंटीना ने 38 साल पहले विश्वकप जीता था, तब से अब तक टीम अपने खिताब के इंतजार में हैं।
अर्जेंटीना ने पहली बार साल 1978 में विश्वकप जीता था, इसके बाद अर्जेंटीना 1986 में एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनी थी, वहीं फ्रांस पहली बार 1998 में विश्वविजेता बनी थी, जबकि 2018 में उसने दूसरी बार यह कारनामा किया था, ऐसे में दोनों टीमों की नजरें अब अपना तीसरा खिताब जीतने पर हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines