FIFA World Cup 2022: Lionel Messi का चमत्कार! चार खिलाड़ियों के बीच में से निकाली बॉल और दाग दिया गोल, देखें वीडियो
Edited By Siddharth Sharma

FIFA World Cup 2022 Lionel Messi Argentina vs Mexico
Edited By Siddharth Sharma

FIFA World Cup 2022 Lionel Messi Argentina vs Mexico
FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में शनिवार देर रात को अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच मैच खेला गया। इस मैच में अर्जेंटीना की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेक्सिको को 2-0 से मात दे दी। अर्जेंटीना की जीत में टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मैच का पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसी के साथ मेसी ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
दरअसल साउदी अरब से पहला मैच हारने के बाद अर्जेंटीना के लिए ये मैच जितना बेहद जरूरी था। इस मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने कई प्रयास किए लेकिन कोई भी गोल नहीं हुआ जिसके बाद एक बार फिर से उलटफेर की आशंका जागने लगी लेकिन टीम को इस परिस्थिति से निकालने का काम कप्तान लियोनल मेसी ने किया। 64वें मिनट में मेसी ने एक शानदार स्कूप मारा जिसने सामने खड़े मेक्सिको के तीन खिलाड़ियों और यहां तक की गोलकीपर को भी मात दे दी और बॉल सीधे गोलपोस्ट के अंदर चली गई।
WHAT A GOAL! 🔥🔥🔥
THE GOAT LIONEL MESSI 🐐#Qatar2022 #ArgentinavsMexico #LionelMessi pic.twitter.com/bj69pPzXSz
— Rupam Raihan (@r_raihan11) November 26, 2022
मेसी यहीं नहीं रुके उन्होंने युवा खिलाड़ी एंजो फर्नांडीज को सही समय पर पास किया और युवा फर्नांडीज यह मौका नहीं चूके। मैच के 87वें मिनट में गोल कर उन्होंने अर्जेंटीना की बढ़त दो 2-0 कर दिया, जो कि निर्णायक साबित हुई। वहीं 64वें मिनट में किए गए गोल की मदद से मेसी ने अर्जेंटीना के लेजेंड मेराडोना के फीफा वर्ल्ड कप में किए गए गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मेसी के अब तक खेले गए सभी फीफा वर्ल्ड कप में 8 गोल हो गए हैं। जो कि मेराडोना के बराबर है। अगर मेसी अगले मैच में कोई गोल करते हैं तो वे मेराडोना को पीछे छोड़कर अर्जेंटीना की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: