FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में हर रोज धमाकेदार मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज इसके 9वें दिन भी 4 महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे और अगले दिन की सुबह तक चलेंगे। आज ब्राजील की टीम स्टार खिलाड़ी नेमार के बिना मैदान पर उतरेगी इसके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) भी अपनी टीम को नॉकआउट में पहुंचाने के लिए मैदान पर दिखेंगे।
और पढ़िए – गौतम गंभीर ने बताया किसे बनना चाहिए भारतीय टीम का अगला कप्तान, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान!
FIFA World Cup 2022 Today’s Matches: ये है आज के मैच
1.कैमरून vs सर्बिया – दोपहर 3:30 बजे
2. साउथ कोरिया vs घाना – शाम को 6:30 बजे
3.ब्राजील vs स्विट्जरलैंड – रात 9:30 बजे
4. पुर्तगाल vs उरूग्वे – देर रात 12:30 बजे
1.कैमरून vs सर्बिया
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज पहला मैच केमरून और सर्बिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। अल जैनब स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल कर अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखना चाहेंगे।
2.साउथ कोरिया vs घाना
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज दूसरा मैच साउथ कोरिया और घाना के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम को 6:30 बजे से खेला जाएगा। साउथ कोरिया ने जहां अपना पहला मैच उरुग्वे के खिलाफ ड्रॉ खेला था वहीं घाना को पुर्तगाल के सामने हार का सामना करना पडा था। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपनी वर्ल्ड कप में उम्मीदें जिंदा रखनी चाहेगी।
और पढ़िए – ‘उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक…’ Rishabh Pant पर जमकर बरसे पूर्व क्रिकेटर, कह दी ये बड़ी बात
3. ब्राजील vs स्विट्जरलैंड
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज तीसरा मैच ब्राजील और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में ब्राजील की टीम उनके स्टार खिलाड़ी नेमार के बिना ही मैदान पर उतरेगी। बता दें कि ये दोनों ही टीमें अपने ग्रूप में एक एक मैच जीतकर टॉप पर हैं और इस मैच को जीतकर वे प्री क्वार्टर फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करना चाहेगी।
4. पुर्तगाल vs उरूग्वे
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज चौथा मैच पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच खेला जाएगा। इस मैच में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर उतरेंगे और अपनी टीम को जिताकर प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करना चाहेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines