FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में हर रोज धमाकेदार मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज इसके सातवें दिन भी 4 महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे और अगले दिन की सुबह तक चलेंगे। आज मैदान पर लियोनल मेसी (Lionel Messi) और एमबापे समेत कई दिग्ग्ज खिलाड़ी मैदान पर अपनी टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे।
FIFA World Cup 2022 Today’s Matches: ये है आज के मैच
1. ट्यूनिशिया बनाम ऑस्ट्रेलिया – दोपहर 3:30 बजे
2. सऊदी अरब बनाम पोलैंड – शाम को 6:30 बजे
3. फ्रांस बनाम डेनमार्क – रात 9:30 बजे
4. अर्जेंटीना बनाम मैक्सिको- देर रात 12:30 बजे
अभी पढ़ें – Fact Check: क्या साउदी अरब के खिलाड़ियों को सच में मिलेगी रॉल्स रॉयस कार? जानें इस दावे का सच
1. ट्यूनिशिया बनाम ऑस्ट्रेलिया
कतर वर्ल्ड कप में आज पहला मैच ट्यूनिशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। डेनमार्क को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने के बाद आत्मविश्वास से भरी ट्यूनीशिया की टीम शनिवार को ग्रुप डी के अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी। दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का आत्मविश्वास थोड़ा कम होगा क्योंकि उसने अपना आखिरी मैच फ्रांस के सामने 4-1 से गंवाया था।
2. सऊदी अरब बनाम पोलैंड
इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पहले मैच में मेसी की अर्जेटीना को हराने के बाद अब सऊदी का फोकस रॉबर्ट लेवांडोवस्की की पोलैंड पर है। सऊदी अरब यहां एक और जीत दर्ज करके अगले दौर में पहुंचने का दावा पुख्ता कर लेगी। वहीं दूसरी तरफ पोलैंड ड्रॉ मैच खेलने के बाद इस मैच में गोल करके जीतना चाहेगी।
3. फ्रांस बनाम डेनमार्क
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से मात देने वाली फ्रांस इस मैच को जीतकर अपनी जगह पक्की करना चाहेगी वहीं दूसरी तरफ पहले मैच में ड्रॉ खेलने वाली डेनमार्क अपने विजयी रथ का आगाज करना चाहेगी। ये मैच काफी रोमांचक हो सकता है। इस मैच में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी एमबापे भी नजर आने वाले हैं।
अभी पढ़ें – FIFA World Cup 2022: ब्राजील को लगा सबसे बड़ा झटका, स्टार फुटबॉलर दो मैचों से बाहर
4. अर्जेंटीना बनाम मैक्सिको
साउदी अरब के सामने करारी हार झेलने के बाद अर्जेंटीना की टीम इस मैच को बड़े अंतर से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी जंग जारी रखनी चाहेगी। इस मैच में दुनिया के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी (Lionel Messi) भी नजर आने वाले हैं। वहीं मेक्सिको ने ग्रुप सी में अपने पहले मैच में पोलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला था। वो इस मैच को जीतकर अपने विजयी रथ का आगाज करना चाहेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines