FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में हर रोज धमाकेदार मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज इसके सातवें दिन भी 4 महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे और अगले दिन की सुबह तक चलेंगे। आज मैदान पर लियोनल मेसी (Lionel Messi) और एमबापे समेत कई दिग्ग्ज खिलाड़ी मैदान पर अपनी टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे।
FIFA World Cup 2022 Today’s Matches: ये है आज के मैच
1. ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क – रात 8:30 बजे
2. ट्यूनिसिया बनाम फ्रांस – रात 8:30 बजे
3. पोलैंड बनाम अर्जेंटीना – रात 12:30 बजे
4. सऊदी अरब बनाम मैक्सिको- देर रात 12:30 बजे
1. ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क
ऑस्ट्रेलिया की टीम डेनमार्क के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल कर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया को फ्रांस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन ट्यूनिसिया के खिलाफ इस टीम ने जीत हासिल की थी।
2. ट्यूनिसिया बनाम फ्रांस
कतर वर्ल्ड कप में आज दूसरा मैच फ्रांस और ट्यूनिशिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर फ्रांस की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी और टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में एक और जीत के साथ प्रवेश करना चाहेगी।
3. पोलैंड बनाम अर्जेंटीना
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज का सबसे रोमांचक मैच अर्जेटीना और पोलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में स्टार खिलाड़ी लियोनल मैसी मैदान पर दिखेंगे और अपनी टीम को जीताकर सुपर-16 में डायरेक्ट एंट्री दिलाना चाहेंगे। अर्जेंटीना के लिए ये मैच बेहद जरूरी है और इसमें अगर उसे हार मिलती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
4.साऊदी अरब बनाम मैक्सिको
अर्जेंटीना को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली सऊदी अरब की टीम के पास भी अपना आखिरी ग्रुप मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंचने का मौका रहेगा। यह टीम अपना दूसरा मुकाबला पोलैंड से हार गई थी। सऊदी अरब के पास दो मैच के बाद तीन अंक हैं। अगर यह टीम अपना आखिरी मैच जीत पाती है तो नॉकआउट में पहुंच जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines