FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रही फीफा वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 का दौर समाप्त हो चुका है और आज से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। आज मैदान पर लियोनल मेसी, नेमार, रिचार्ससन समेत कई सितारे दिखने वाले हैं जो कि अपनी टीम को विश्व कप के सेमीफाइनल तक ले जाना चाहेंगे। आज पहला मैच ब्राजील और क्रोएशिया के बीच खेला जाने वाला है ये मैच भारतीय समयानुसार 8:30 बजे से शुरु होगा। वहीं दूसरा मैच नीदरलैंड और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। ये मैच देर रात 12:30 बजे शुरू होगा।
FIFA World Cup 2022 Today’s Matches: ये है आज के मैच
1. क्रोएशिया vs ब्राजील – रात 8:30 बजे
2. अर्जेंटीना VS नीदरलैंड – रात 12:30 बजे
1. क्रोएशिया vs ब्राजील
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला क्रोएशिया और ब्राजील के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। दोनों टीमों ने चार मैच खेले हैं जिसमें तीन ब्राजील जीता है और एक ड्रॉ रहा है। बता दें कि निया की नंबर एक टीम ब्राजील में स्टार स्ट्राइकर नेमार टखने की चोट से फिट होकर लौट चुके हैं। इसके अलावा प्रमुख रक्षक खिलाड़ी डेनिलो की भी वापसी हो चुकी है। हालांकि क्रोएशिया को भी वह हल्के में नहीं लेना चाहेगी। गत उपविजेता क्रोएशिया की टीम ने प्री क्वार्टर में जापान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल की थी। उसे अब ब्राजील के स्ट्राइकर्स से बचना होगा और गोल भी दागने होंगे।
और पढ़िए –FIFA World Cup: क्वार्टर फाइनल किसकी-किससे भिड़ंत, यहां देखें पूरा समीकरण
2. अर्जेंटीना VS नीदरलैंड
सुपरस्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना का सामना शुक्रवार को फीफा विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से होगा। अपना आखिरी विश्वकप लियोनल मेसी पर सभी की निगाहें लगी होंगी जिनके दम पर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा है। मेसी अपनी टीम को 8 साल के बाद सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहेंगे। वहीं, अर्जेंटीना को नीदरलैंड से कड़ी चुनौती मिलेगी। नीदरलैंड की टीम किसी को भी हराने का दमखम रखती है। मेसी ने भी कहा था कि एक और मुश्किल मैच सामने है। नीदरलैंड की टीम 2014 विश्वकप में अर्जेंटीना से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines