FIFA World Cup 2022: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA WC 2022) की शुरुआत 20 नवंबर 2022 को होने वाली है। पहली बार कतर में आयोजित होने वाला ये टूर्नामेंट शुरुआत से ही विवादों में रहा हैं। इस टूर्नामेंट में जहां खिलाड़ियों को तो गरमी व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा ही वहीं फुटबॉल फैंस भी अच्छे से इसका आनंद नहीं उठा पाएंगे। दरअसल वर्ल्ड कप से ठीक पहले कतर सरकार ने कुछ अजीबोगरीब नियम कानून जारी किए हैं जिनका पालन करना सभी के लिए जरूरी हैं।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
छोटे कपड़े न पहनने समेत फैंस को इन नियमों का करना होगा पालन
इस्लामिक देश होने के नाते कतर में हर महिला फैन को अपने शरीर का ऊपरी हिस्सा ढंकना होगा। साथ ही उन्हें घुटने से ऊपर कपड़े पहनने की इजाजत भी नहीं होगी। कतर में सभी महिला फैंस के लिए किसी भी तरीके के तंग कपड़े पहनने पर सीधा बैन लगा हुआ है। कतर में महिला फैंस के साथ-साथ पुरुष फैंस पर भी कई तरह की बंदिशें हैं। फैंस स्टेडियम में शर्ट उतारने की इजाजत नहीं है। आदमियों को लंबी कार्गो पैंट और हल्के चिनोज पहनने की इजाजत है जिससे उनके घुटने कवर हों।
फैन जोन से ही ले पाएंगे शराब
कतर में शराब का सेवन प्रतिबंधित हैं लेकिन सरकार द्वारा टूर्नामेंट के मद्देनजर कई जगहों पर फैन जोन बनाए गए हैं। फैंस केवल इन्हीं जगहों पर शराब खरीद सकते हैं और पी सकते हैं। सार्वजनिक जगहों पर इसका सेवन करना प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा अपनी पत्नी और पति के अलावा किसी गैर महिला या फिर पुरूष के साथ संबंध बनाना भी प्रतिबंधित हैं। कतर में समलैंगिकता अपराध है। ऐसे अपराधों के लिए विदेशी नागरिकों को भी 7 साल की जेल हो सकती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines