FIFA World Cup 2022: रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त दी। कांटे के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। इस जीत के साथ अर्जेंटीना का 36 सालों का सूखा खत्म होगा। जीत के साथ अर्जेंटीना को ट्रॉफी तो मिली ही साथ ही करोड़ो रुपए भी मिले। वहीं फ्रांस फाइनल में हारकर भी मालामाल हो गई।
अर्जेंटीना और फ्रांस को मिले इतने रुपए
कतर में आयोजित किए गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पैसों की बरसात हुई और सभी 32 टीमों को कुछ ना कुछ जरूर दिया गया। फीफा द्वारा हर स्टेज के लिए अगल अलग प्राइज सेट किया गया था जो कि उस हिसाब से दिया गया। चैंपियन अर्जेंटीना की टीम को 347 करोड़ रुपये इनाम के रूप में मिले। यहां हारने वाली फ्रांस की टीम भी 248 करोड़ रुपये घर ले गई। फाइनल मैच खेलने वाली अर्जेंटीना और फ्रांस की टीम को कुल 595 करोड़ रुपये मिले।
और पढ़िए – ‘हम वापस आएंगे’, वर्ल्ड कप के फाइनल में मचाई तबाही, एक दिन बाद किलियन एम्बाप्पे ने किया ट्वीट
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को मिले इतने पैसे
इस टूर्नामेंट में जहां अर्जेंटीना की टीम नंबर 1 रही और फ्रांस की टीम नंबर 2 रही वहीं तीसरे नंबर पर क्रोएशिया रही जिसे 223 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं, पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली मोरक्को की टीम चौथे स्थान पर रही और इस टीम को 206 करोड़ रुपये मिले।
और पढ़िए – ‘माराडोना मुस्कुरा रहे होंगे…’ अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी के लिए पेले ने भेजा खास संदेश
रोनाल्डो की टीम को मिले 140 करोड़ रुपए
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में ब्राजील, नीदरलैंड, पुर्तगाल, इंग्लैंड बाहर हो गई थी इन सभी टीमों को 140 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा अमेरिका, सेनेगल, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, स्पेन, जापान, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया की टीम अंतिम 16 में हारकर बाहर हुई थीं। इन सभी टीमों को 107 करोड़ रुपये इनाम के रूप में दिए गए। ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर होने वाली कतर, इक्वाडोर, वेल्स, ईरान, मैक्सिको, सऊदी अरब, डेनमार्क, ट्यूनीशिया, कनाडा, बेल्जियम, जर्मनी, कोस्टा रिका, सर्बिया, कैमरून, घाना, उरुग्वे की टीम को 75 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines