नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 के तहत शनिवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मोरक्को ने बड़ा उलटफेर किया। मोरक्को ने इतिहास रचते हुए पुर्तगाल को 1-0 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। इसके साथ ही मोरक्को ने पहली बार सेमीफाइनल में एंट्री दर्ज कराई। दोनों टीमों के बीच मैच शुरू होते ही कांटे का मुकाबला देखा गया। पहला हाफ बिना गोल के जा रहा था, लेकिन मोरक्को के फुटबॉलर यूसुफ एन नेसरी ने शानदार गोल दाग दंग कर दिया।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल की हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो, देखें वीडियो
42वें मिनट में दागा हैरतअंगेज गोल
नेसरी के शानदार गोल का नजारा 42वें मिनट में देखने को मिला। मोरक्को के फुटबॉलर बॉल को पुर्तगाल के खेमे में लेकर बढ़ रहे थे, इतने में नेसरी को बॉल का पास मिलने की उम्मीद लगी। नेसरी ने अपनी पोजिशन ली और हवा में उछलकर सिर से ऐसा तूफानी गोल दागा कि पुर्तगाल का गोलकीपर गच्चा खा दिया।
गोलकीपर की डाइव भी बेकार गई। वह नेसरी के गोल की गति को नहीं रोक सके। इस गोल के बाद स्टेडियम में बैठे फैंस भी क्रेजी हो गए। यह गोल यह्ला अतिअल अल्लाह ने असिस्ट किया था। मोरक्को के इस गोल के बाद पुर्तगाल की टीम वापसी नहीं कर सकी और मुकाबला हार गई। मोरक्को के वालिद चेद्रिया ने 90+3 मिनट में गोल दागा, लेकिन इसे अमान्य करार दे दिया गया। चेद्रिया को गोल के बाद रेड कार्ड दिखाया गया।
रोनाल्डो प्लेइंग लाइनअप से रहे बाहर
रोनाल्डो को क्वार्टरफाइनल के अहम मुकाबले में प्लेइंग लाइनअप से रहे बाहर कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने दूसरे हाफ में वापसी की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस हार के बाद रोनाल्डो काफी भावुक नजर आए। वह फूट-फूटकर रोने लगे।
और पढ़िए – Morocco vs Portugal: बेंच पर बैठेंगे रोनाल्डो, प्लेइंग लाइनअप से कोच ने रखा बाहर
मोरक्को ने रचा इतिहास
मोरक्को ने इस जीत के बाद इतिहास रचने में कामयाब हुई। मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। इससे पहले कैमरून, सेनेगल और घाना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। पुर्तगाल टीम 1966 और 2006 में दो बार ही टॉप-4 में पहुंच सकी थी। इस बार उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना फिर चकनाचूर हो गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines