नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के तहत गुरुवार को पुर्तगाल और घाना के बीच मुकाबला खेला गया। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मैच से पहले भावुक नजर आए। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें उनकी आंखें लाल हैं और वे काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में से एक हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड से पहले फुटबॉल क्लब रीयल मैड्रिड का भी हिस्सा रह चुके हैं। रोनाल्डो अक्सर फॉरवर्ड पॉजिशन पर खेलते नजर आते हैं।
अभी पढ़ें – FIFA 2022: डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से दी मात
रोनाल्डो के नाम कुल 701 गोल दर्ज
रोनाल्डो को अब तक 5 बार Ballon d’Or अवॉर्ड मिल चुका है। साथ ही वह 4 बार यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड जीत चुके हैं। रोनाल्डो ने कुल 32 ट्रॉफी जीती हैं। क्लब करियर में रोनाल्डो के नाम कुल 701 गोल दर्ज हैं। वह इस मामले में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (695) से आगे हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में रोनाल्डो के नाम 7 गोल दर्ज हैं। इंटरनेशनल फुटबॉल में रोनाल्डो के नाम 117 गोल शामिल हैं।
रोनाल्डो की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए UEFA Champions League ने लिखा- 800 से अधिक गोल, UCL में 140 यह अभी भी रोनाल्डो के लिए बहुत मायने रखता है। 37 साल के रोनाल्डो अपना पांचवां और संभवतया आखिरी विश्वकप खेल रहे हैं। इसलिए ये तस्वीरें काफी खास बन गई हैं।
अभी पढ़ें – खुशखबरी: FIFA ने एआईएफएफ का निलंबन हटाया, भारत में होगा अंडर -17 महिला विश्व कप
मिल सकता है बड़ा प्रस्ताव
पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब ने नाता तोड़ लिया है। उनके विस्फोटक इंटरव्यू के बाद फुटबॉल क्लब और उन्होंने आपसी सहमति से ये फैसला लिया।
अब खबर है कि सऊदी अरब के क्लब अल-हिलाल ने उन्हें दो सीजन के लिए जोड़ने के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी, हालांकि स्टार फुटबॉलर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। रोनाल्डो का कहना था कि वह उच्चतम स्तर पर फुटबॉल खेलना जारी रखना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि कई क्लब रोनाल्डो के संपर्क में हैं और वे जल्द ही कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines