Argentina vs France: कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात को 8:30 बजे शुरू होगा। ये लियोनल मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप मैच है और वे इसे जितना चाहेंगे। वहीं दूसरी तरफ फ्रांस की टीम भी आसानी से हार नहीं मानेगी। अगर दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें तो इसमें अर्जेंटीना का दबदबा देखने को मिलता है।
Argentina vs France Head to Head: अर्जेंटीना का पलड़ा भारी
अभी तक फुटबॉल के मैदान पर अर्जेंटीना और फ्रांस की 12 बार टक्कर हुई है। इसमें अर्जेंटीना ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। फ्रांस ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं और तीन ड्रॉ रहे। दोनों का पहला मुकाबला 1930 में हुए पहले वर्ल्ड कप में हुआ था। उस मैच को अर्जेंटीना ने 1-0 से अपने नाम किया था। वहीं दोनों के बीच आखिरी मैच 2018 के फीफा वर्ल्ड कप में हुआ था जिसमें फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: आन-बान-शान से क्रोएशिया ने जीता तीसरा स्थान, मोरक्को के डिफेंस ने किया निराश
अर्जेंटीना ने 36 साल पहले जीता था खिताब
अर्जेंटीना ने 1978 और 1986, जबकि फ्रांस ने 1998 और 2018 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी हासिल करने का मौका है। वहीं, फ्रांस लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से एक कदम दूर है।
FIFA World Cup 2022: अब तक अर्जेंटीना का ऐसा रहा सफर
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना की शुरुआत बेहद खराब रही थी और साउदी अरब ने उसे 2-1 से हरा दिया था लेकिन इसके बाद मेसी की टीम ने पलट कर नहीं देखा। उन्होंने पहले ग्रूप स्टेज में मेक्सिको और पोलैंड को मात दी वहीं इसके बाद प्री- क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 के अंतर से हराया। अर्जेंटीना का क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से मुकाबला हुआ और इस रोमांचक मैच में टीम ने नीदरलैंड को 4-3 से मात दी। सेमीफाइनल में टीम का पिछले साल की रनर-अप क्रोएशिया से मैच हुआ जिसमें मेसी ने अपना जादू बिखेरा और टीम को फाइनल की ओर ले गए।
और पढ़िए – FIFA World Cup: फ्रांस के पास 60 साल पुराना करिश्मा दोहराने का मौका, क्या रोक पाएगी मेसी की टीम
FIFA World Cup 2022: अब तक फ्रांस का ऐसा रहा सफर
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस का सफर शानदार रहा। टीम ने ग्रूप स्टेज में 4 में से 3 मुकाबले जीते हालांकि उसे ट्यूनिशिया से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टीम ने राउंड ऑफ 16 में पोलैंड को मात दी। क्वार्टर फाइनल में टीम का मुकाबला इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के साथ हुआ जिसे फ्रांस ने 2-1 से जीता। वहीं सेमीफाइनल में टीम ने मोरक्को की हालत खराब कर दी और मैच आसानी से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines