FIFA World Cup 2022 Lionel Messi: कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप अपने अंत की ओर बढ़ गया है और रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच खेला जाना है। ये टूर्नामेंट उलटफेर से भरा हुआ रहा जिसमें कई छोटी टीमों ने दिग्गज टीमों को मात दे दी। इन्ही में से एक टीम मोरक्को रही जिसने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को हराकर बाहर कर दिया था। इस मैच में टीम ने पहले हाफ में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेंच पर बिठाया जिसपर हार के बाद बवाल मच गया और कई लोगों द्वारा कोच के इस्तीफे की मांग की गई जिसके बाद आखिरकार पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने गुरुवार को अपना पद त्याग दिया।
पुर्तगाल के फुटबॉल महासंघ ने एक बयान में कहा कि 68 वर्षीय सैंटोस के साथ एक समझौता किया गया था, “सितंबर 2014 में शुरू हुई सफल यात्रा अब खत्म हो रही है”। एफपीएफ ने कहा कि वह “अब अगले राष्ट्रीय कोच को चुनने की प्रक्रिया शुरू करेगा”।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: एम्बाप्पे ने झुंड को चीरा, थियो हर्नांदेज ने बाएं पैर से दाग दिया तूफानी गोल, देखें वीडियो
अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार नहीं थे सैंटोस, फिर हुआ समझौता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को मोरक्को के हाथों 1-0 की हार के बावजूद सैंटोस इस बात पर अड़े हुए थे कि उन्हें पुर्तगाल के कोच पद से नहीं हटाया जाएगा। वह आठ साल से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि हर कोई विश्व कप के दौरान उनके फैसलों से सहमत नहीं था, जिसमें बाद के मैचों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेंच पर छोड़ना शामिल था।
मेरे द्वारा लिए गए कई निर्णयों हर कोई सहमत नहीं था- सैंटोस
पुर्तगाल के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद सैंटोस ने एक इमोशनल मैसेज भेजा और कहा कि ‘मैं अत्यधिक कृतज्ञता की भावना के साथ जा रहा हूं। जब आप एक समूह का नेतृत्व करते हैं, तो आपको कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं। यह सामान्य है कि मेरे द्वारा किए गए विकल्पों से हर कोई खुश नहीं होता है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines