नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 के तहत तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया-मोरक्को के बीच भिड़ंत देखने को मिली। सिल्वर मेडल मुकाबले के लिए शनिवार को खेले गए इस मैच में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से शिकस्त दी। हालांकि दोनों टीमों की शुरुआत शानदार रही। क्रोएशिया के लिए जोस्को ग्वार्डियल ने महत 7वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद नौवें मिनट में ही मोरक्को के फुटबॉलर अचरफ दारी ने गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। दोनों टीमों के बीच इसके बाद गोल के लिए जद्दोजहद चलती रही।
42वें मिनट में मिस्लाव ने किया गोल
क्रोएशिया के लिए 42वें मिनट में मिस्लाव ओरसिक ने गोल दाग अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। हाफ टाइम से ठीक पहले हुए इस गोल ने क्रोएशिया को शानदार बढ़त दिला दी।
इसके बाद दोनों टीमों के बीच अंत तक कांटे की टक्कर चलती रही, लेकिन कोई भी टीम गोल स्कोर नहीं कर सकी। अंतत: तीसरे स्थान पर क्रोएशिया ने कब्जा जमा लिया। इस मैच में मोरक्को के डिफेंस ने निराश किया। इससे क्रोएशिया को उस पर हावी होने का मौका मिल गया।
पिछले वर्ल्ड कप में उपविजेता रही थी क्रोएशिया
क्रोएशिया पिछले वर्ल्ड कप में फ्रांस से हारकर उपविजेता रही थी। इस बार सेमीफाइनल में उसे अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा। वहीं मोरक्को ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब उसे चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। यह पहली बार था जब मोरक्को की टीम टूर्नामेंट में इतने आगे तक जा पाई।
ये होगी फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी
हालांकि मोरक्को और क्रोएशिया की टीम हारकर भी मालामाल होंगी। तीसरे नंबर की टीम क्रोएशिया को प्राइज मनी के तौर पर 223 करोड़ रुपये मिलेंगे तो वहीं मोरक्को को 206 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वर्ल्ड कप विजेता को बड़ी रकम मिलेगी। विजेता को 347 करोड़ रुपये और उप-विजेता- 248 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines