Siddharth Sharma
Read More
Argentina vs France: कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात को 8:30 बजे शुरू होगा। इस मैच को जीतकर जहां एकतरफ अर्जेंटीना अपना सालों का सूखा खत्म करना चाहेगी वहीं दूसरी तरफ फ्रांस की टीम लगातार दो बार चैंपियन बनकर इतिहास रचना चाहेगी।
अर्जेंटीना ने 1978 और 1986, जबकि फ्रांस ने 1998 और 2018 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी हासिल करने का मौका है। वहीं, फ्रांस लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से एक कदम दूर है।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: मिस्लाव ओसेक ने दागा धमाकेदार गोल, यासीन बोनो खा गए गच्चा, देखें वीडियो
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना की शुरुआत बेहद खराब रही थी और साउदी अरब ने उसे 2-1 से हरा दिया था लेकिन इसके बाद मेसी की टीम ने पलट कर नहीं देखा। उन्होंने पहले ग्रूप स्टेज में मेक्सिको और पोलैंड को मात दी वहीं इसके बाद प्री- क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 के अंतर से हराया। अर्जेंटीना का क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से मुकाबला हुआ और इस रोमांचक मैच में टीम ने नीदरलैंड को 4-3 से मात दी। सेमीफाइनल में टीम का पिछले साल की रनर-अप क्रोएशिया से मैच हुआ जिसमें मेसी ने अपना जादू बिखेरा और टीम को फाइनल की ओर ले गए।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस का सफर शानदार रहा। टीम ने ग्रूप स्टेज में 4 में से 3 मुकाबले जीते हालांकि उसे ट्यूनिशिया से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टीम ने राउंड ऑफ 16 में पोलैंड को मात दी। क्वार्टर फाइनल में टीम का मुकाबला इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के साथ हुआ जिसे फ्रांस ने 2-1 से जीता। वहीं सेमीफाइनल में टीम ने मोरक्को की हालत खराब कर दी और मैच आसानी से जीत लिया।
भारतीय फैंस फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच को जियो सिनेमा पर लाइव देख सकेंगे। दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप का जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जा रहा है। इससे पहले ग्रुप-स्टेज के अलावा नॉकआउट मैचों का भी जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग किया गया। ये हर किसी के लिए फ्री है और आपको मैच का आनंद उठाने के लिए बस अपने फोन या फिर लैपटॉप पर जियो सिनेमा एप या वेबसाइट खोलनी होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।