FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउंड ऑफ 16 का दौर जारी है और हर रोज कई बेहतरीन मैच हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार देर रात को ब्राजील और साउथ कोरिया के बीच नॉकआउट मैच खेला गया। इस मैच में ब्राजील की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और साउथ कोरिया को 4-1 के बड़े अंतर से मात दे दी। इस जीत में टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ने भी एक दमदार गोल दागा।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे एम्बाप्पे, ये खिलाड़ी रह गए पीछे
पहले ही हाफ में किए 4 गोल
ब्राजील ने मैच में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और पहले ही क्वार्टर में चारों गोल किए थे। सातवें मिनट में ही विनीशियस जूनियर ने ब्राजील का खाता खोला था। उन्होंने शानदार गोल दागा था। इसके बाद 13वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल किया। 29वें मिनट में रिचार्लिसन ने सेट पीस में एक बेहतरीन गोल किया। इसे गोल ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है। वहीं, 36वें मिनट में लुकस पकेटा ने गोल कर ब्राजील को 4-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, कोरिया के लिए एकमात्र गोल पाइक सियुंग हो ने 76वें मिनट में किया।
ब्राजील ने आखिरी बार किसी वर्ल्ड कप मैच के पहले हाफ में 4 गोल 1954 में मेक्सिको के खिलाफ किए थे, और ये तो वही दौर था जब ब्राजील के लिए मैदान पर ब्लैक पर्ल के नाम से मशहूर पेले खेला करते थे। बता दें कि पेले फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं इसे लेकर मैच के बाद भी ब्राजील की टीम ने इस जीत को पेले को समर्पित किया।
अब क्रोएशिया से होगा मुकाबला
इस जीत के बाद ब्राजील ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उसका मुकाबला क्रोएशिया से होगा। क्रोएशिया ने जापान को एक रोमांचक मैच में पेनल्टी शुटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है और वह बेहतरीन लय में नजर आ रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines