FIFA World Cup 2022: Lionel Messi की दीवानगी, हाथ छूते ही खुशी से फुदकने लगा बच्चा, देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 argentina vs mexico lionel Messi

FIFA World Cup 2022 argentina vs mexico lionel Messi

नई दिल्ली: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की दीवानगी दुनियाभर के फैंस पर सिर चढ़कर बोलती है। एक ऐसा ही नजारा कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नजर आया। अर्जेंटीना और मैक्सिको के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले शनिवार को मेसी जैसे ही स्टेडियम पहुंचे, उनसे मिलने कई नन्हे फैंस भी पहुंच गए। इधर बच्चे अपने फेवरेट फुटबॉलर्स के इंतजार में खड़े थे, दूसरी ओर अर्जेंटीना की टीम ने एंट्री ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी से मिलकर खुशी से उछलने लगा बच्चा

जैसे ही मेसी गेट पर पहुंचे, उनसे हाथ मिलाने एक बच्चा करीब पहुंच गया। जैसे ही मेसी ने उस बच्चे के हाथ पर फाई दिया वह इस मोमेंट से इतना खुश हो गया कि बार-बार उछलने लगा। इस बच्चे को यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि आज उसके फेवरेट फुटबॉलर ने उसे छुआ है। वह खुशी से फूला नहीं समाया और पास खड़ी बच्ची को इसके बारे में चीख-चीखकर बताने लगा। स्टार फुटबॉलर और फैन का ये मोमेंट फुटबॉल के गलियारों में चर्चा का विषय बन रहा है।

विज्ञापन
और पढ़िए – कतर में आया तूफान…कनाडा के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल, देखें वीडियो

हर हाल में जीतने होंगे मुकाबले

बहरहाल, अर्जेंटीना की बात की जाए तो ग्रुप सी में शामिल ये टीम पहले मुकाबले में सऊदी अरेबिया से हारने के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है। इस ग्रुप में पोलैंड सबसे ऊपर है। उसके पास 2 मैच के बाद 4 अंक हैं जबकि दूसरे स्थान पर काबिज सऊदी अरेबिया के 2 मैचों में 3 पॉइंट हैं। मैक्सिको के एक मुकाबले में ड्रॉ के बाद 1 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। अर्जेंटीना के एक मुकाबले में हार के बाद 0 अंक हैं। अब यदि अर्जेंटीना को इस मुकाबले में आगे बढ़ना है तो मैक्सिको को शिकस्त देनी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ