हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

FIFA Women's World Cup 2023: आज से शुरू होगा फीफा वुमेंस वर्ल्ड कप का रोमांच, भारत में ऐसे देखें लाइव

विज्ञापन

FIFA Womens World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले वुमेंस फीफा वर्ल्ड कप का आगाज गुरुवार से होने वाला है। इस बार ये टूर्नामेंट काफी बड़े स्तर पर हो रहा है और पहली बार 32 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 20 अगस्त को सिडनी ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच खेला जाएगा। इस मैच को भारत में आसानी से मोबाइल पर देखा जा सकता है। मैच की शुरुआत भारतीयसमयानुसार दोपहर 12:30 बजे से होगी। मटिल्डा, जिसे ऑस्ट्रेलिया की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के रूप में जाना जाता है, सिडनी के स्टेडियम में लगभग 70,000 प्रशंसकों की भीड़ के सामने आयरलैंड गणराज्य के खिलाफ अपना अभियान दोपहर 3:30 बजे शुरू करेगी।

हैट्रिक दर्ज करने उतरेगी यूएसए

विमेंस फुटबॉल का पिछली बार वर्ल्ड कप फ्रांस में साल 2019 में खेला गया था। वहीं इस बार मेगा इवेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और नार्वे की टीम के बीच में खेला जाएगा। पिछले 2 फीफा वर्ल्ड कप के संस्करण में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम का दबदबा देखने को मिला है। इस बार भी वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में सबसे आगे चल रही है।

 

खेल से जुड़ी खबरें – आईसीसी ने विश्वकप के लिए जारी किया धमाकेदार प्रोमो

 

FIFA Womens World Cup 2023 Live Streaming: भारत में ऐसे देखें लाइव

फीफा महिला विश्व कप 2023 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्रशंसकों के लिए फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

FIFA Womens World Cup 2023 Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

फीफा महिला कप 2023 के लाइव मैच भारत में टेलीविजन पर डीडी स्पोर्ट्स पर देखे जा सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ फ्री डीटीएच कनेक्शन वालों को मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें