FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप में आज पांचवें दिन चार मैच खेले जाएंगे। फुटबॉल के फैंस को आज रोनाल्डो खेलते दिखेंगे। नेमार भी आज मैदान में उतरेंगे। दिन का पहला मुकाबला स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मैच उरुग्वे की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद दो बड़ी टीमों के मैच होंगे।
तीसरे मुकाबले में रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल का सामना घाना से होगा। वहीं, आखिरी मुकाबले में नेमार की ब्राजील के सामने सर्बिया की टीम होगी। भारतीय समय के अनुसार स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीचमुकाबला दोपहर के 3:30 बजे से शुरू होगा। उरुग्वे बनाम साउथ कोरिया का मैच शाम के साढ़े 6 बजे से, पुर्तगाल बनाम घाना का मैच रात 9:30 से खेला जाएगा। जबकि ब्राजील और सर्बिया की टक्कर देर रात साढ़े 12 बजे से होगी।
अभी पढ़ें – संन्यास लेने जा रहे हैं दिनेश कार्तिक? इस पोस्ट के बाद अटकलें शुरू
क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज एक्शन में होंगे। क्लब विवाद के बाद रोनाल्डो पहली बार खेलते नजर आएंगे। पुर्तगाल के कप्तान अपनी टीम को जीताकर आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे। पुर्तगाल और घाना के बीच अब तक दो मैच हुए हैं। इनमें से एक मुकाबला पुर्तगाल ने जीता है, जबकि दूसरा मैच ड्रॉ पर छूटा था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप है। ऐसे में उनकी टीम उन्हें जीत के साथ अलविदा कहना चाहेगी।
FIFA वर्ल्ड कप में आज के मैच
स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून दोपहर 3:30 बजे
उरुग्वे बनाम दक्षिण कोरिया शाम 6:30 बजे
पुर्तगाल बनाम घाना रात 9:30 बजे
ब्राजील बनाम सर्बिया रात 12:30 बजे
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
75 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
208 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
311 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
333 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
369 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
382 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
401 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
401 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
408 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
418 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines