हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Eliminator, MI vs LSG: चेन्नई में होगी रोहित शर्मा और क्रुणाल पांड्या की टीम के बीच जंग, जो हारी उसका खेल खत्म

विज्ञापन

Eliminator, MI vs LSG: आईपीएल अपने आखिरी पड़ाव में आ गया है। आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों की किस्मत दांव पर होगी। जो टीम हारी उसके लिए आगे का रास्ता खत्म हो जाएगा। वहीं जो जीतेगी को 26 मई को अहमदाबाद के मैदान पर दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस की चुनौती का सामना करेगी।

और पढ़िए – IPL 2023: रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में पूरे किए 150 विकेट, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

लखनऊ ने लगातार दूसरी बार आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया। पिछले सीजन में भी लखनऊ ने क्वालीफाई किया था। टीम पिछली बार एलिमिनेटर में बेंगलुरु के खिलाफ हार गई थी। इस बार टीम फाइनल में जगह पक्का करने के लिए उतरेगी।

विज्ञापन

आईपीएल के प्लेऑफ में दोनों टीम पहली बार भिड़ रही हैं। ये मुंबई और लखनऊ की ओवरऑल चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले खेले तीनों ही मुंकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते हैं। मुंबई के लिए ये मैच भी आसान नहीं रहने वाला।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स – क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL 2023: अब 5वां खिताब पक्का? फाइनल में पहुंचने के बाद MS धोनी ने दिया ये जवाब

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola