Domestic Cricket Season: बीसीसीआई ने 2023-24 घरेलू सत्र के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 2023-24 घरेलू सीजन की शुरुआत 28 जून को दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट से होगी। वहीं, प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी अगले साल पांच जनवरी को शुरू होगी। दलीप ट्रॉफी, जो छह जोनल टीमों के बीच खेली जाएगी, उसके बाद देवधर ट्रॉफी (लिस्ट ए) (24 जुलाई से 3 अगस्त), ईरानी कप (1-5 अक्टूबर), सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पुरुषों की टी20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप (17 अक्टूबर से 6 नवंबर) तक होगी।
रणजी ट्रॉफी पुरुषों के सीनियर कैलेंडर का आखिरी टूर्नामेंट होगा, जिसमें एलीट ग्रुप लीग के मैच 5 जनवरी से 19 फरवरी तक खेले जाएंगे, जबकि नॉक-आउट राउंड 23 फरवरी से 14 मार्च तक होगा। टूर्नामेंट की अवधि 70 दिन हैं। प्लेट ग्रुप के लीग मैच पांच जनवरी से पांच फरवरी के बीच जबकि नॉकआउट चरण नौ से 22 फरवरी तक खेला जाएगा।
और पढ़िए – RCB vs LSG: 48 रन बनाते ही KL राहुल बना देंगे इतिहास, तोड़ देंगे क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड
एलीट वर्ग में चार ग्रुप में आठ-आठ टीमें होंगी जिसमें से हर ग्रुप की शीर्ष की दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्लेट ग्रुप में छह में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्लेट ग्रुप के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें आगामी सीजन (2024-25) में एलीट ग्रुप में शामिल होंगी। एलीट ग्रुप की 32 टीमों की समग्र तालिका में आखिरी दो स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेट ग्रुप में खिसक जाएंगी।
और पढ़िए – IPL 2023: Mitchell Marsh ने रचाई शादी, फोटो शेयर कर लिखी ‘दिल की बात’
सीनियर महिला सीजन 19 अक्तूबर से नौ नवंबर के बीच खेली जाएगी, इसके बाद अंतर क्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी 24 नवंबर से चार दिसंबर तक खेली जाएगी। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी का आयोजन चार से 26 जनवरी के बीच खेली जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines