RCB vs LSG: 48 रन बनाते ही KL राहुल बना देंगे इतिहास, तोड़ देंगे क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड
Edited By Arpit Pandey

KL Rahul break Chris Gayle record of fastest 4000 runs
Edited By Arpit Pandey

KL Rahul break Chris Gayle record of fastest 4000 runs
RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंटस के बीच आज का मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। लखनऊ की टीम अपना पिछला मुकाबला जीत चुकी है, जबकि बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बैंगलोर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। लेकिन इन सब के बीच लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान केएल राहुल के पास क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। अगर वह 48 रन बनाते हैं तो इतिहास बना सकते हैं।
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के पास कभी अपने जोड़ीदार रहे क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। दरअसल, 48 रन बनाते ही केएल राहुल क्रिस गेल के सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो केएल राहुल आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
क्रिस गेल ने 113 मैच की 112 पारियों में 4000 रन बनाए थे। इस मामले में वह फिलहाल सभी बल्लेबाजों से आगे हैं। जबकि बात अगर केएल राहुल की जाए तो केएल राहुल ने 112 मैच की 103 पारियों में 47.04 की औसत से 3952 रन बनाए हैं। यानि राहुल 48 रन बनाते ही क्रिस गेल का रिकॉड तोड़ देंगे।
केएल राहुल का फॉर्म भले ही कुछ समय से खराब चल रहा है। लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला जमकर चलता है। केएल ने अब तक आईपीएल में 112 मैचों की 103 पारियों में 47.5 की औसत से 3952 रन बनाए हैं, जिनमें 132 रन उनकी सर्वश्रेष्ट पारी है। राहुल ने आईपीएल में 4 शानदार शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा राहुल ने अब तक 333 चौके और 165 छक्के लगाए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: