नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया वर्ल्ड कप टी20 के लिए सही संतुलन की तलाश में है। टीम मैनेजमेंट कई खिलाड़ियों को ट्राई कर रही है। ओपनिंग स्लॉट के लिए भी रोहित शर्मा के साथ कई प्लेयर को मौका दिया जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में सूर्यकुमार यादव को ओपन करने भेजा गया। इसके पहले पंत भी ओपन कर चुके हैं। फिनिशर की जगह पर दिनेश कार्तिक की नजर है।

और पढ़िए – WI vs IND: सूर्यकुमार ने गेंदबाज को दिखाया ‘SKY WAY’, गेंद को लपेटकर स्टैंड में फेंका, देखें वीडियो

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने मचाया तूफान

शुक्रवार के खेले गए मैच में भारत ने 68 रनों से जीत हासिल की। इस जीत में दिनेश कार्तिक का योगदान बहुत बड़ा रहा। उन्होंने बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली। कार्तिक ने 19 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के के साथ 4 चौके लगाते हुए 41 रनों की नाबाद पारी खेली।

https://twitter.com/FanCode/status/1553087419154518016?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1553087419154518016%7Ctwgr%5Eab152abca525d59ec2c37b704cc749763d4be496%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Fdinesh-karthik-best-finisher-for-t20-world-cup-karthik-innings-in-ind-vs-wi-series-tspo-1509025-2022-07-30

विज्ञापन

टीम इंडिया के नए फिनिशर बने कार्तिक

कार्तिक को टीम इंडिया में फिनिशर के तौर पर खिलाया जा रहा है। पिछले दो महीनों में उन्होंने दिखाया कि उनमें अभी भी दम है। कार्तिक ने पिछले ही महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ राजकोट टी20 मैच में 27 बॉल पर 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। मैच में उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके लगाए थे। ऐसे में अब कार्तिक की जगह वर्ल्ड कप टीम में पक्की लग रही है।

विज्ञापन

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 190 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रनों की पारी खेली। जिसके जवाब में विंडिज की टीम 122 रन ही बना सकी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ