इंग्लिश फुटबॉलर डेले अल्ली का बड़ा खुलासा, छह साल की उम्र में मां की दोस्त ने किया था यौन शोषण

Dele Alli

Dele Alli

विज्ञापन

नई दिल्ली: इंग्लिश फुटबॉलर डेले अल्ली ने खुलासा किया है कि बचपन में उनकी मां की दोस्त ने उनका यौन शोषण किया था। इसके अलावा उन्हें नशे की लत के लिए छह सप्ताह के रीहैबिलिटेशन सहित कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। अल्ली ने कहा- घर में रहने वाली मेरी मां की सहेली मेरे साथ बहुत छेड़छाड़ करती थी। उस वक्त मेरी उम्र महज छह साल थी। मेरी मां शराब पीती थीं। सात साल की उम्र में मैंने स्मोकिंग और आठ की उम्र में ड्रग्स बेचना शुरू कर दिया।

दिल दहला देने वाले खुलासे

द ओवरलैप के साथ एक इंटरव्यू में फुटबॉल खिलाड़ी ने दिल दहला देने वाले खुलासे किए। एवर्टन फॉरवर्ड ने यह भी शेयर किया कि उन्होंने 24 साल की उम्र में फुटबॉल से संन्यास लेने पर विचार किया था। साथ ही नींद की गोलियों की लत से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने काफी कोशिश की थी। अल्ली ने समान परिस्थितियों से गुजर रहे लोगों से कहा- “मदद पाने से आप कमजोर नहीं हो जाते।” उन्होंने कहा- अब शायद लोगों को बताने का सही समय है। इसके बारे में बात करना कठिन है। यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने लंबे समय तक छुपाया है। मैं इसके बारे में बात करने से डरता रहा हूं।

Advertisment

मैं मानसिक रूप से बहुत खराब स्थिति में था

अल्ली ने आगे कहा- जब मैं तुर्की से वापस आया और मुझे पता चला कि ऑपरेशन कराना होगा। मैं मानसिक रूप से बहुत खराब स्थिति में था। मैंने एक मॉडर्न रीहैब फैसिलिटी में जाने का फैसला किया। उस वक्त मैं बुरे साइकल में था। मैं उन चीजों पर भरोसा कर रहा था जो मुझे नुकसान पहुंचा रही थीं। हर दिन जाग रहा था, लड़ाई जीत रहा था और हर दिन मुस्कुराते हुए ट्रेनिंग के लिए जा रहा था। मैं अंदर ही अंदर लड़ाई हार रहा था। अल्ली ने एवर्टन को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- एवर्टन ने मेरा समर्थन किया, मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। अल्ली ने 385 क्लब मैचों में भाग लेकर 94 गोल किए हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ