Deepti Sharma: इंग्लैंड की प्लेयर चार्लोट डीन को रन आउट करने पर दीप्ति शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। टीम इंडिया की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा ने कहा कि ‘कुछ नहीं वो प्लान था हम लोगों का, क्योंकि वह बार-बार क्रीज से बाहर निकल रही थी। इसके लिए हम उसे कई बार वॉर्न भी कर चुके थे। इसलिए जो नियम हैं, उसी के अनुसार हमने आउट किया है।’ क्योंकि हर टीम जीतना चाहती है।’
मैच के दौरान दीप्ति द्वारा रन आउट किए जाने पर डीन ने गुस्से में अपना बैट मैदान पर फेंक दिया और उनके आंसू निकल आए। चार्ली डीन 47 रन के स्कोर पर आउट हुईं थीं। लार्ड्स में खेले गए अंतिम वनडे में दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की आखिरी बल्लेबाज चार्लोट डीन (47) को गेंदबाजी छोर पर क्रीज से आगे निकलने पर विवादास्पद अंदाज में रन आउट किया था। इस रनआउट के बाद से क्रिकेट जगत में यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
झूलन गोस्वामी को लेकर दीप्ति ने कही ये बात
जब दीप्ति शर्मा से पूछा गया कि ‘झूलन गोस्वामी को जीत के साथ विदाई देना चाहती थीं, कहीं ये तो दिमाग में नहीं था? इस पर दीप्ति ने कहा- हर टीम को जीतना होता है। हम भी चाहते थे कि उन्हें जीत कर फेयरवेल दें। उसके हिसाब से टीम के रूप में हम जो कर सकते थे, हमलोगों ने किया।’
मैदान पर भावुक हो गई थीं झूलन गोस्वामी
ये मैच तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का फेयरवेल मैच भी था। जैसे ही टीम इंडिया जीती तो उनके मैदान पर ही भावुक हो गईं और उनके आंसू निकलने लगे, इस पर दीप्ति ने कहा कि देखो वो इमोशन में था, जिसे आप कभी नहीं रोक सकते।’
क्या था दीप्ति शर्मा का रन आउट विवाद?
दरअसल, वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में जब इंग्लैंड को जीत के लिए 39 गेंदों पर 17 रनों की आवश्यकता थी। मैच में इंग्लैंड की आखिरी जोड़ी मैदान पर डटी थी। दीप्ति शर्मा ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर बॉल फेंकने से पहले क्रीज छोड़ देने वाली चार्ली डीन को रन आउट कर दिया। इस रन आउट को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। लिहाजा टीम इंडिया ने मुकाबला 16 रनों से जीतकर सीरीज को 3-0 से कब्जा कर लिया।
दीप्ति शर्मा के रन आउट पर क्या है आइसीसी का नियम?
पहले इस तरह के आउट को अनफेयर प्ले और मांकड़ आदि नाम से जाना जाता था, लेकिन मार्च में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने इसे अनफेयर कैटेगेरी से निकालकर रन आउट में डाल दिया। हाल के दिनों में आइसीसी ने इस पर मुहर भी लगा दी है, जिसे 1 अक्टूबर से लागू भी कर दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines