DC vs CSK: आईपीएल 2023 में शुनिवार को दिल्ली और और चेन्नई के बीच मुकाबला होना है। एमएस धोनी के बारे में कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि धोनी की तरफ से अभी इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है। धोनी इस सीजन में काफी नीचे बल्लेबाजी करने आ रहे हैं। उनकी फिटनेस को लेकर सवाल है। अब टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का बयान भी सामने आ गया है। हसी ने धीनी की फिटनेस पर अपडेट दिया।
और पढ़िए – प्लेऑफ पर धोनी की नजर, दिल्ली के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी चेन्नई
धोनी के घुटने की चोट कैसी है?
हसी ने कहा कि धोनी के नीचे बल्लेबाजी करने का कारण उनके घुटने की चोट है। उनका घुटना 100 फीसदी ठीक नहीं है। वह खुद भी चाहते हैं कि ऊपर बल्लेबाजी करने आएं। लेकिन घुटने की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है। धोनी नहीं चाहते कि ऊपर आएं और तेज दो रन दौड़ें, जिससे उनके घुटने पर जोर पड़े। धोनी को रन दौड़ते समय लंगड़ाते हुए देखा गया। उन्हें कठिनाई हो रही है, इसके बावजूद विकेटकीपिंग कर रहे हैं। साथ ही बल्ले से भी मूल्यवान कैमियो खेल रहे हैं।
धोनी की वजह से मिलता है हर मैदान पर समर्थन
हसी ने कहा, “वह पूरे टूर्नामेंट में जितना हो सके उतना अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। धोनी किसी भी स्टेडियम में खेले जाने वाते हैं तो उन्हें दर्शकों का पूरा समर्थन मिलता है। वह एक पल के लिए भी स्क्रीन पर आते हैं तो पूरा स्टेडियम गूंजने लगता है भले ही वह विपक्षी टीम का मैदान हो। हसी ने धोनी की वजह से सीएसके को मिलने वाले समर्थन को लेकर कहा, ”सबसे पहले एमएस की वजह से एक टीम के रूप में हमें जो समर्थन मिला है वह अद्भुत है।
और पढ़िए – विराट कोहली की बैटिंग देख डरे कंगारू, पोंटिंग ने अपनी टीम को दी चेतावनी
धोनी ने 13 मैच की नौ पारियों में 98 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 196.00 का रहा है। चेन्नई के कप्तान तीन चौके और 10 छक्के लगाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines