हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

DC vs CSK: प्लेऑफ पर धोनी की नजर, दिल्ली के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी चेन्नई

विज्ञापन

DC vs CSK: आईपीएल 2023 का लीग स्टेज अंतिम पड़ाव में हैं। इस सीजन के आखिरी डबल हेडर मुकाबले आज से शुरू होंगे। पहला मैच दिल्ली और चेन्नई की बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में दोपहर 3:30 से खेला जाएगा। धोनी की टीम की नजर प्लेऑफ के स्पॉट पर होगी। अगर चेन्नई को जीत मिलती है तो टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

और पढ़िए –  ‘धोनी 100 फीसदी फिट नहीं हैं’ चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच ने बताया उनके घुटने का हाल

प्लेऑफ पर चेन्नई की नजर

चेन्नई ने पिछले मैच में दिल्ली को 27 रनों से हराया था। चेन्नई ने सीजन में 13 मैच खेले हैं। जिसमें 7 में जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को एक जीत की जरुरत है। वहीं, दिल्ली को इस सीजन अब तक खेले गए 13 मैचों में केवल 5 में जीत और 8 में हार मिली है। 10 टीमों के पॉइंट्स टेबल में टीम नौवें स्थान पर है।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिनमें दिल्ली को 10 और चेन्नई को 18 मैचों में जीत मिली है। चेन्नई का पलड़ा भारी लग रहा है।

और पढ़िए – हार के बाद मायूस दिखे कप्तान शिखर धवन, बताया कहां हुई गलती

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), राइली रुसो, अक्षर पटेल, अमन खान, यश धुल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, खलील अहमद और ईशांत शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, मथीश पथिराना, तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें