IPL 2023: आईपीएल में 2023 के 66वें मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करने के बाद खिताब की दौड़ से पंजाब किंग्स बाहर हो गई है। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने आरआर से मिली हार के बाद मायूस दिखे। धवन ने कहा कि यह युवा समूह है, इसलिए हमने इस सीजन में काफी कुछ सीखा है।

विज्ञापन

शिखर धवन ने कहा कि उनकी टीम ने 15-20 रन कम बनाए। हमने पावरप्ले में बहुत विकेट गंवा दिए थे, लेकिन जितेश और करन ने मिलकर अच्‍छे स्‍कोर तक हमें पहुंचा दिया था।

विज्ञापन

क्या बोले धवन?

धवन ने कहा कि 200 रन हमारे लिए अच्‍छा स्‍कोर होता। हमने हर क्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन किया , लेकिन कई बार ऐसा होता है कि तीनों डिपाटमेंट अच्‍छा नहीं कर पाता है। कप्‍तान के तौर पर भी मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं मैच को अंत तक ले जाना चाहता था, और यही वजह थी कि मैंने अपने मुख्‍य ओवर अपने मुख्‍य गेंदबाज को दिए। हां पिछले मैच में मैंने हरप्रीत को अंतिम ओवर दिया और यह कामयाब नहीं हो पाया था।”

विज्ञापन

कप्तान के तौर टूर्नामेंट में काफी कुछ सीखा

धवन ने कहा कि कप्तान के तौर टूर्नामेंट में काफी कुछ सीखा है। हम गलतियां करते हैं और उनसे हम बहुत कुछ सीखते हैं। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान ने 2 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम किया। राजस्थान की ओर से देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। रियाग परान ने 12 गेंदों पर 20 और ध्रुव जुरोल ने 4 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ