David Miller daughter: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूटा है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले से ठीक पहले उनकी नन्ही रॉकस्टार फैन का निधन हो गया, इस खबर ने मिलर झकझोर दिया है और क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। नन्ही रॉकस्टार फैन के निधन के बाद मिलर के फैंस भी गम में डूब गए हैं।
नन्ही फैन के निधन पर डेविड मिलर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ‘मेरी प्यारी मैं तुम्हे मिस करने जा रहा हूं। तुम्हारा दिल सबसे बड़ा था। तुमने लड़ने के जज्बे को अलग ही लेवल दिया। हमेशा पॉजिटिव रही और चेहरे पर मुस्कान रही। ये तुम्हारी चंचल चीजें भी थीं। तुमने अपने सफर में हर इंसान और मुश्किल को गले से लगाया। तुमने मुझे कितने अच्छे से सिखाया कि जिंदगी के हर पल का लुत्फ लेना चाहिए।
मिलर की नन्ही फैन का नाम क्या है?
मिलर ने आगे लिखा कि ‘तुम्हारे साथ इस सफर में थोड़ा बहुत चलने के लिए मैं बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं। मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। रेस्ट इन पीस’ आपको बता दें कि जिन नन्ही फैन का निधन हुआ है उसका नाम ANE है।
डेविड मिलर और मासूम बच्ची का रिश्ता क्या था?
जिस नन्ही फैंस के निधन से मिलर टूट गए हैं उसे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी बेटी बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये मासूम बच्ची उनकी बेटी थी या फिर फैन। इस मामले में मिलर की तरफ से भी अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि ये बच्ची मिलर के बहुत करीब थी और दोनों के बीच में जो इमोशन हैं वह पिता और बेटी के रिश्तों से कम नहीं लगते हैं।
अभी पढ़ें – IPL 2023 को लेकर MS Dhoni का बड़ा ऐलान, बोले ‘हम अगले साल…’
कैंसर बताई जा रही मौत की वजह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डेविड मिलर (David Miller) की ये फैन कैंसर से जूझ रही थी। हालांकि इसको लेकर अभी किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। डेविड मिलर (David Miller)ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो पहले शेयर किए हैं, जिनमें इस फैन के सिर पर बाल दिखाई नहीं दे रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines