नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को आईपीएल 2023 में लगातार तीसरी हार के साथ तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई। बल्लेबाजी के अनुकूल गुवाहाटी ट्रैक पर राजस्थान रॉयल्स द्वारा निर्धारित 200 के विशाल लक्ष्य के जवाब में दिल्ली केवल 142 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स ये मैच 57 रन से हार गई। दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और भारत के पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर ने डीसी कप्तान डेविड वार्नर को 55 गेंदों पर 65 रनों की सुस्त पारी के बाद जमकर लताड़ा।
डेविड वॉर्नर ने खेली धीमी पारी
डेविड वॉर्नर की इनिंग की पारी को काफी आलोचना हो रही है। शुरुआती विकेट गिरने के बाद वॉर्नर ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसे देखकर सभी हैरान हैं। जब तेजी से रन बनाना थे तब उन्होंने इंटेंन नहीं दिखाया। अंततः अपना अर्धशतक पूरा किया और 6000 रन के मील के पत्थर तक पहुंचे। लेकिन निचले क्रम ने दबाव में दम तोड़ दिया क्योंकि आरआर ने डीसी को नौ विकेट पर केवल 142 रन पर रोक दिया।
और पढ़िए – पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई पाकिस्तान की महिला फुटबॉल टीम, क्वालिफायर में हांगकांग ने दी शिकस्त
भड़के वीरू
दिल्ली की हार के बाद क्रिकबज के साथ बातचीत में सहवाग ने वॉर्नर से नाराज होकर अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि या तो वॉर्नर यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों से सीख लें या फिर आईपीएल खेलना छोड़ दें। सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम उसे अंग्रेजी में बताएं ताकि वार्नर इसे सुनें और आहत महसूस करें। डेविड, अगर तुम सुन रहे हो, तो कृपया 25 गेंदों में 50 रन बनाए। जायसवाल से सीखें, उन्होंने 25 गेंदों में चौका लगाया। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आईपीएल में आकर मत खेलो।’
और पढ़िए – IPL 2023: जोफ्रा आर्चर, मोईन अली और बेन स्टोक्स को क्या हुआ? धोनी-रोहित ने किया खुलासा
उन्होंने कहा, ‘टीम के लिए बेहतर होता अगर डेविड वार्नर 55-60 रन बनाने के बजाय 30 रन पर आउट हो जाते। रोवमैन पॉवेल और इशान पोरेल जैसे खिलाड़ी बहुत पहले आ सकते थे और शायद कुछ भी कर सकते थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines