पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई पाकिस्तान की महिला फुटबॉल टीम, क्वालिफायर में हांगकांग ने दी शिकस्त
Edited By Pushpendra Sharma

pakistan women football out of paris olympics 2024 race after defeat against hong kong
Edited By Pushpendra Sharma

pakistan women football out of paris olympics 2024 race after defeat against hong kong
नई दिल्ली: पाकिस्तान की हॉकी फुटबॉल टीम पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर हो गई है। टीम को ताजिकिस्तान में शनिवार को ग्रुप ई मैच में हांगकांग ने 2 गोल से शिकस्त दी। पेरिस 2024 संस्करण के लिए महिला ओलंपिक फ़ुटबॉल क्वालिफायर के दौरान अच्छी रणनीति के बावजूद दोनों टीमें पहले हाफ में गोल करने में सफल नहीं रहीं।
हालांकि दूसरे हाफ में भी 73वें मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद गोलकीपर निशा अशरफ ने गेंद को रोकने का प्रयास करते हुए अपने ही पाले में ले लिया। उन्होंने गेंद को पकड़ने के लिए ऊंची छलांग लगाई, लेकिन वह बॉल समेत गोलपोस्ट के अंदर गिर गईं। इसके बाद रेफरी को हांगकांग के पक्ष में फैसला देना पड़ा। जल्द ही एक और गोल करके हांगकांग ने स्कोरबोर्ड को 2-0 कर दिया।
एक के बाद एक चोट के कारण नियमित स्ट्राइकर नादिया खान और कप्तान मारिया खान के बिना खेलने वाली पाकिस्तान की टीम पेरिस ओलंपिक 2024 की दौड़ से बाहर हो गई है। वे 11 अप्रैल को आखिरी मैच में मेजबान ताजिकिस्तान से भिड़ेंगे। इससे पहले पाकिस्तान को अपने पहले मैच में फिलीपींस से हार का सामना करना पड़ा था। विरोधियों ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया। विजेता टीम पूरी तरह से नियंत्रण में दिख रही थी, जबकि पाकिस्तान की टीम पैर जमाने के लिए संघर्ष करती दिखी।
पाकिस्तान ने पहले हाफ के दौरान हाली लॉन्ग, सरीना बोल्डेन और ईवा मदारंग के एक-एक गोल के साथ तीन गोल खाए। 29 मिनट में 3-0 से पीछे होने के बावजूद पाकिस्तान एक और गोल किए बिना हाफ टाइम तक पहुंचने में सफल रहा। चैंडलर मैकडैनियल ने 85वें मिनट में गोल करके फिलीपींस को पूरी तरह हावी कर दिया, इसके बाद पाकिस्तान की टीम 4-0 से मुकाबला हार गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: