नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारत ने पहला मेडल जीत लिया है। प्रियंका गोस्वामी ने 10 किमी की पैदल वॉक में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की और सिल्वर मेडल जीता। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

विज्ञापन

अविनाश साब्ले ने जीता सिल्वर

विज्ञापन

एथलीट अविनाश साब्ले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल जीता है। अविनाश ने 8 मिनट और 11.20 सेकेंड में यह दूरी तय की। एक समय केन्या के तीनों खिलाड़ी टॉप पर थे। अविनाश ने जोर लगाया और दूसरे स्थान पर आए। वह गोल्ड के बेहद करीब आकर चूक गए।

विज्ञापन

अमित पंघाल फाइनल में

बॉक्सिंग से भी भारत के लिए अच्छी खबर है। अमित पंघाल ने बॉक्सिंग के मेंस 51Kg वेट कैटेगरी में जाम्बिया के पैट्रिक चिनेयम्बा को 5-0 से हरा दिया है। पूरे बाउट में अमित ने अपने आक्रामक खेल से विपक्षी खिलाड़ी को बेचैन करके रखा। महिला वर्ग में नीतू गंघास ने फाइनल में जगह बना ली है। नीतू ने 45kg-48kg (मिनिममवेट) कैटेगरी के सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लन को शिकस्त दी।

विज्ञापन

स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने 53 किग्रा भारवर्ग में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में विनेश ने नाइजीरिया की मर्सी एडेकुओरे को 6-0 से हराया। 50 किग्रा भारवर्ग में रेसलर पूजा गहलोत ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेचिदजियो को मात दी है।

रेसलर्स ने दिलाए छह मेडल

विज्ञापन

कॉमनवेलथ गेम्स के 8वें दिन भारत के रेसलर्स ने अपने दांव से दुनिया को दहला दिया है। गेम्स के आठवें दिन 5 अगस्त को भारत ने छह मेडल अपने नाम किए। सभी मेडल रेसलिंग में आए। पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने स्वर्ण जीता। अंशु मलिक ने रजत जीता। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य जीता। अब तक भारतीय एथलीट 26 पदक अपनी झोली में डाल चुके हैं। इनमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ