नई दिल्ली: पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने अपने देश पाकिस्तान के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। नदीम ने 90.18 मीटर का एतिहासिक थ्रो लगाया और गोल्ड पर कब्जा किया। ये उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो है। ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 88.64 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
अरशद नदीम नें बनाया रिकॉर्ड
अरशद नदीम ने 4 साल पहले एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा के पीछे रजत पदक जीता था। वे अब ताइवान के चाओ-सुन चेन के बाद पुरुषों की भाला फेंक में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले केवल दूसरे एशियाई भाला फेंक एथलीट बन गए। 90.18 का अरशद थ्रो भी राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड था। नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा को अभी तक पार नहीं किया है। नीरज का बेस्ट थ्रो 89.30 मीटर है।
और पढ़िए – CWG 2022: कॉमनवेल्थ में कोरोना ड्रामा, कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर
भारत के थ्रोअर ने किया निराश
इस बीच भारत के उभरते सितारे डीपी मनु और रोहित यादव ने 82.28 मीटर और 82.22 मीटर थ्रो के साथ 12-मैन फ़ाइनल में 5 वां और 6 वां स्थान हासिल किया। अरशद कोच टेरेसियस लिबेनबर्ग के साथ दक्षिण अफ्रीका में प्रशिक्षण ले रहे थे। पाकिस्तान का ये दूसरा गोल्ड मेडल है। वेटलिफ्टर नूह दस्तगीर बट कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान को पहला गोल्ड दिया था।
अरशद नीरज चोपड़ा के साथ अच्छी दोस्ती साझा करते हैं। जुलाई में यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रहे थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines