CWG 2022 Medal Tally: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के खाते में(Commonwealth Games) में बुधवार को भी मेडल जुड़े, लेकिन पदक-तालिका में एक स्थान नीचे खिसक गया। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका भारत से ऊपर आ गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है और इंग्लैंड मेडल की सेंचुरी पूरी करने के साथ दूसरे नंबर पर है।
और पढ़िए – भारत के खाते में छठवें दिन जुड़े 5 मेडल, फिर भी हुआ नुकसान, देखें टॉप 8 देश
छठवें दिन 5 मेडल आए
भारत ने बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में कुल 5 मेडल जीते। वेटलिफ्टिंग में भारत ने 2 मेडल जीते, जबकि हाई जंप में 1 मेडल मिला।
- वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह (109 किग्रा) में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह (109+ किग्रा) ने भी ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
- स्क्वाश में सौरव घोषाल ने देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
- महिला जूडो खिलाड़ी तूलिका ने सिल्वर मेडल जीता।
- तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में ब्रॉन्ज हासिल किया।
भारत के खाते में कुल 18 मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन (CWG-2022) में भारत ने अभी तक 18 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। जिनमें 5 गोल्ड शामिल हैं।
CWG 2022 Medal Tally
मेडल टैली में टॉप पर आस्ट्रेलिया
मेडल टैली में कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में पदकों का शतक पूरा करने वाला पहला ऑस्ट्रेलिया बना है। वह फिलहाल टॉप पर है। उसने अभी तक 46 गोल्ड, 38 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
और पढ़िए – हिमा दास ने हीट्स 200 मीटर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, टॉप पर रहीं
मेडल टैली में भारत किस नंबर पर
मेडल टैली में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है। उसने बुधवार को 100 मेडल पूरे किए। इंग्लैंड ने 38 गोल्ड जीते हैं। न्यूजीलैंड 16 स्वर्ण के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं भारत ने अभी तक 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और वह 7वें स्थान पर है। भारत से ऊपर छठे नंबर पर पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के पास 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines