नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन भारत को एक के बाद एक मेडल मिले। बैडमिंटन के पुरुष एकल कांस्य पदक मैच में भारत के किदांबी श्रीकांत ने सिंगापुर के जिया हेंग ते को 21-15, 21-18 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। कांस्य के साथ भारत की कुल पदक संख्या 51 हो गई है। यह भारत का दिन का 11वां पदक है।
पदकों का अर्धशतक पूरा
इससे पहले भारत ने स्क्वैश के मिश्रित युगल मुकाबले के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। CWG 2022 के दसवें दिन स्क्वैश के मिश्रित युगल मुकाबले में भारत की दीपिका पल्लीकल / सौरव घोषाल ने ऑस्ट्रेलिया की डोना लोब्बन / कैमरून पिल्ले को 11-8, 11-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। यह CWG 2022 में भारत का 50वां पदक था।
और पढ़िए – CWG 2022: कॉमनवेल्थ में कोरोना ड्रामा, कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर
निकहत जरीन ने दिलाया गोल्ड
इससे पहले रविवार को भारत के नाम कई पदक रहे। टेबल टेनिस टीम ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। टेबल टेनिस के पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच में भारत के अचंता शरत कमल / साथियान ज्ञानसेकरन इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल / लियाम पिचफोर्ड से 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार गए और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं बॉक्सिंग के महिला 50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) मुकाबले में भारत की निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
77 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
313 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
335 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
372 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
384 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
403 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
403 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
410 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
421 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines