नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत की शुरुआत अच्छी हुई है। संकेत सरगर के 55 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक दिलाने के कुछ देर बाद भारत ने दूसरा मेडल जीत लिया।
गुरुराजा पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतकर भारत को CWG 2022 का दूसरा पदक दिलाया। 56 किग्रा वर्ग में 2018 संस्करण में रजत जीतने के बाद यह गुरुराजा का दूसरा राष्ट्रमंडल पदक था।
धीरे-धीरे बढ़ाया वजन और लहरा दिया तिरंगा
भारोत्तोलन में पुरुषों के 61 किग्रावर्ग में गुरुराजा पुजारी ने पदक हासिल करने के अपने तीसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में सफलतापूर्वक 151 किग्रा भार उठाया। उन्होंने कुल 269kg वजन उठाया। इससे पहले पुजारी ने अपने दूसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में सफलतापूर्वक 148 किग्रा भार उठाया था। पुजारी ने 144 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ क्लीन एंड जर्क प्रयास शुरू किया। उन्होंने 145 किग्रा वजन के साथ अपने क्लीन एंड जर्क राउंड की शुरुआत की।
और पढ़िए – 7 महीने बाद Team India में लौटा ये खतरनाक खिलाड़ी, वर्ल्डकप में गेंद और बल्ले से मचाएगा धमाल!
पुजारी स्नैच राउंड के बाद 118 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर थे। धीरे-धीरे उन्होंने ज्यादा वजन उठाने का प्रयास किया और क्लीन एंड जर्क राउंड में शानदार प्रदर्शन कर भारत की झोली में दूसरा पदक डाल दिया। पुजारी ने अपने तीसरे स्नैच प्रयास में 120 किग्रा भार उठाने में विफल रहे थे। स्नैच से उनका अंतिम वजन 118kg रहा था। दूसरे स्नैच प्रयास में उन्होंने सफलतापूर्वक 118 किग्रा भार उठाया, जबकि पहले ‘स्नैच’ प्रयास में 115 किग्रा वजन उठाकर शुरुआत की थी। गुरुराजा पुजारी ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने 56 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines