CWG 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आज चौथा दिन है। इस इवेंट में भारत ने अभी तक कुल 6 पदक जीत लिए हैं और यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी में इंग्लैंड का सामना करेगी। चौथे दिन भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने शानदार खेल दिखाया, वहीं जूडो प्लेयर सुशीला देवी फाइनल में पहुंच गई हैं।
कॉमनवेल्थ के चौथे दिन लॉन बॉल्स में भारतीय विमेंस फोर्स टीम ने इतिहास रच दिया। ये टीम पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंची है। इसके अलावा और भी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया है। नीचे विस्तार से जानिए…
कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन
अमित पंघाल क्वार्टर फाइनल में
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 KG वेट कैटेगरी में वानूआतू के नाम्री बेरी को 5-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
मोहम्मद हसमुद्दीन ने बांग्लादेश के मोहम्मद सलीम को हराया
बॉक्सिंग के 57 KG वेट कैटेगरी में भी भारत को जीत मिली है। इस मुकाबले में भारत के मोहम्मद हसमुद्दीन ने बांग्लादेश के मोहम्मद सलीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अनुभवी मोहम्मद हसमुद्दीन ने 5-0 से यह मैच जीत लिया है।
जूडो में मेडल पक्का, सुशीला देवी फाइनल में
चौथे दिन भारत की जूडो प्लेयर सुशीला देवी फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने 48 KG वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में मॉरीशस की प्रिससिला मोरांड को हरा दिया। अब फाइनल में उनका सामना साउथ अफ्रीका मिकेला व्हाइटबोडी से होना है, फाइनल में वह गोल्ड जीतने के लिए दम दिखाती नजर आएंगी।
सुचिका ने रेपचेज जीता
सुशीला देवी के अलावा जूडो में महिलाओं में 57 KG वेट कैटेगरी में सुचिका तरियाल ने रेपचेज टाई जीत लिया है। सुचिका ने साउथ अफ्रीका अफ्रीका की डोना ब्रेटेनबाक को हराया। अब वह कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी।
विजय सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए
विजय सिंह यादव पुरुष 60 KG वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने विंसले गंगाया को प्री-क्वार्टर फाइनल में हरा दिया। वहीं जसलीन सिंह सैनी मेंस 66 KG वेट कैटेगरी के टॉप-8 में पहुंच गए हैं।
और पढ़िए – CWG 2022: ट्रैक से निकल कर दर्शक दिर्घा में घुस गए साइकलिस्ट, हो गया भयंकर हादसा, देखें वीडियो
लॉन बॉल्स में भारत ने रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ के चौथे दिन लॉन बॉल्स में भारतीय विमेंस फोर्स टीम ने इतिहास रच दिया। ये टीम पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंची है। आपको बता दें कि 1930 से कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल्स खेला जा रहा है, लेकिन आज तक टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया है। अब फाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबला होना है।
साजन प्रकाश सेमीफाइन में जगह नहीं बना पाए
भारत के स्टार तैराक साजन प्रकाश का कॉमनवेल्थ गेम्स में अभियान खत्म हो गया। वह सोमवार को पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। 54.36 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में सातवें और कुल 19वें स्थान पर रहे।
सुनयना कुरूविला ने प्लेट क्वार्टर में
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी सुनयना सना कुरूविला ने महिला एकल वर्ग के प्लेट क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका की चनित्मा सिनाली को हरा दिया। कोच्चि की सुनयना ने 11-3, 11-2, 11-2 से जीत दर्ज की। सुनयना महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल में रात को खेलेंगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines