CSK vs GT, Qualifier 1: आईपीएल 2023 पहला क्वालिफायर चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। क्वालिफायर एक को जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम के पास मौका और बचेगा। उसे एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलना होगा।
हेड टु हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। तीनों बार गुजरात को जीत मिली। ये मुकाबले ब्रेबोर्न, वानखेड़े और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए। वहीं चेपॉक स्टेडियम में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
पिच रिपोर्ट
चेपॉक की पर रन बनते हैं। हालांकि यहां स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहता है, लेकिन सीजन के शुरुआती मैचों में यहां 200 से ज्यादा रन भी बने। पिछले कुछ मैचों में जरूर स्कोरिंग रेट स्लो हुआ है। ऐसे में आज भी स्पिन पिच देखने को मिल सकती है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। यहां के मैदान पर रनों का पीछा करते हुए टीम काफी सफल रही है। इस सीजन चेपॉक कुल सात मैच खेले जा गए। जिनमें चेन्नई को चार में जीत और तीन में हार मिली। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को तीन बार और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को चार बार जीत मिली।
वेदर कंडीशन
चेन्नई का मौसम गर्म रहेगा। चेन्नई में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, दिन में काफी गर्मी रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिक तापमान 32 डिग्री तक रहने की उम्मीद। हालांकि मुकाबला सामना को 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। ऐसे में उस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स :
एमएस धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीश पथिराना और महीश तीक्षणा।
गुजरात टाइटंस :
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन/शिवम मावी, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, नूर अहमद, यश दयाल और मोहम्मद शमी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines