नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान हैं। पिछले साल आईपीएल के दौरान उन्होंने कहा था कि वह सीएसके के साथ जुड़े रहेंगे। हालांकि सीएसके के वर्तमान कप्तान एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को बड़ा ऐलान करने का इशारा किया है।
अभी पढ़ें – Eng W vs Ind W 3rd ODI: झूलन गोस्वामी का आखिरी मैच, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
धोनी रविवार 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे ये ऐलान करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की है। धोनी ने लिखा- मैं 25 सितंबर को दोपहर दो बजे एक शानदार खबर साझा करने जा रहे हूं। उम्मीद है आप सभी मुझे सुनेंगे।
ms dhoni
जैसे ही एमएस ने फेसबुक पर पोस्ट को शेयर किया प्रशंसकों ने भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया। कई क्रिकेट फैंस ने कहा है कि धोनी आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। पिछले साल धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन मिड सीजन में उन्हें फिर से कप्तानी सौंप दी गई। एमएस ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
https://twitter.com/mrprincepavan/status/1573625081267625984?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1573625081267625984%7Ctwgr%5E82b71aa1f7cc4ac347ab641c6e50e2d2fa0a0113%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fcricket%2Fms-dhoni-to-announce-ipl-retirement-fans-cant-keep-calm-as-csk-captain-set-to-give-big-news-on-september-25-2513833.html
फैंस बोले- कुछ बड़ा होने वाला है
एमएस धोनी के सोशल मीडिया पोस्ट करते ही ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। फैंस का कहना है कि कुछ बड़ा होने वाला है। पहले रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना ने संन्यास का ऐलान किया और अब धोनी भी अलविदा कहने जा रहे हैं। यह हमें निराश करने वाला फैसला होगा।
अभी पढ़ें – ‘आखिरी ओवर में माही भाई ने ये बोला…,’ जोगिंदर शर्मा ने याद किया T20 WC 2007 फाइनल का किस्सा
हालांकि धोनी ने समय-समय पर कहा है कि वह चेन्नई के मैदान से प्रशंसकों को अलविदा कहेंगे। आईपीएल एक बार फिर होम और अवे ग्राउंड पर होने जा रहा है। ऐसे में एमएस चेन्नई के मैदान पर अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं। उन्होंने आईपीएल के दौरान लगभग पांच महीने पहले कहा था कि आप निश्चित रूप से मुझे पीली जर्सी में देखेंगे। यह यलो जर्सी कोई भी हो सकती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines