हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ट्रेडमार्क हेडर लगा दागा गोल, अल-नासर को हार से बचाया

विज्ञापन

नई दिल्ली: अल-नासर के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मिस्र के प्रतिद्वंद्वी ज़मालेक के खिलाफ अंतिम मिनटों में अपने ट्रेडमार्क हेडर से गोल दागा। रोनाल्डो के गोल से मैच ड्रॉ पर छूटा। समय से चार मिनट पहले, 38 वर्षीय रोनाल्डो सही पॉजिशेन पर पहुंचे और गोलकीपर मोहम्मद सोभी को चकमा देने के लिए छह-यार्ड बॉक्स में बुलेट हेडर के लिए छलांग लगाई।

सोमवार को ट्यूनीशियाई क्लब अल-मोनास्टिर के खिलाफ अपनी टीम की 4-1 की जीत में प्री-सीज़न के सूखे को तोड़ने के बाद रोनाल्डो का टूर्नामेंट में यह दूसरा गोल था। ट्यूनीशिया के क्लब अल-मोनास्टिर के खिलाफ भी रोनाल्डो ने इसी अंदाज में गोल किया था।

 

और पढ़ें – Cristiano Ronaldo की टीम अल-नासर के साथ जुड़ा धाकड़ फुटबॉलर, जानें कितने में हुई डील

 

गुरुवार के मैच में रोनाल्डो के नवीनतम टीम-साथी सादियो माने का भी पदार्पण हुआ, जो 2022 में बुंडेसलीगा में अपने असफल कदम के बाद बायर्न म्यूनिख से सऊदी टीम में शामिल हो गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें