WTC Final 2023: कूकाबुरा गेंद से खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, जानिए इसकी खासियत
Edited By Bhoopendra Rai

WTC Final 2023 to be played with Kookaburra ball
Edited By Bhoopendra Rai

WTC Final 2023 to be played with Kookaburra ball
WTC Final 2023: आईपीएल 2023 के ठीक बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के ‘द ओवल’ में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इस बड़े मुकाबले को लेकर सभी फैंस उत्साहित हैं और इंतजार कर रहे हैं। इस मुकाबले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह मैच कूकाबुरा गेंद से खेला जाएगा। इस पर दोनों टीमों ने सहमति जताई है, जिसके बाद आईसीसी ने इसे हरी झंडी भी दे दी है।
और पढ़िए – Babar Azam को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, अधिकारियों ने रोका और….
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने भी पुष्टि की कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ड्यूक के ऊपर कूकाबुरा गेंद को प्राथमिकता दी है। दरअसल मुकाबला इंग्लैंड की धरती पर खेला जाना है और इंग्लैंड में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब ट्विस्ट ये है कि यहां पर ड्यूक नहीं बल्कि कूकाबुरा गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा।
ये पहली बाहर होगा जब इंग्लैंड कंडीशन्स में भारतीय टीम कूकाबूरा गेंद से खेलते हुए नज़र आएगी। बता दें कि इस गेंद का सबसे ज्यादा यूज ऑस्ट्रेलिया में किया जाता है। पिछले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने हरा दिया था, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्या होगा?
और पढ़िए – IPL 2023 Orange cap: ऑरेंज कैप के लिए फाफ-यशस्वी के बीच जंग, देखें रेस में कौन-कौन है शामिल
कूकाबुरा की गेंद सख्त होती है। मशीन से की जाने वाली सिलाई जब हल्दी हो जाती है तब भी पेसर्स इस गेंद से बाउंस जनरेट कर सकते हैं। मशीन की सिलाई की वजह से ही कूकाबुरा अपनी शेप जल्दी खो देती है। इस बॉल के दोनों भागों को सिर्फ बीच की दो लाइनों की सिलाई एक साथ पकड़कर रखती है। इसलिए इन दो लाइन्स की सिलाई हाथ से की जाती है। बाकी की चार धारियों की सिलाई मशीन से की जाती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: